फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   invented a new idea to forecasting weather from sea waves

समुद्र की लहरों से मौसम के पूर्वानुमान का सटीक अंदाजा लगाने का नया तरीका

Sun, 09 Aug 2020 03:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Aug 2020 03:37 AM IST
विज्ञापन
invented a new idea to forecasting weather from sea waves
सांकेतिक तस्वीर

इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन सूचना सेवा केंद्र हैदराबाद-आईएनसीओआईएस के शोधकर्ताओं ने समुद्र की लहरों से मौसम के पूर्वानुमान को सटीक बनाने का तरीका खोज निकाला है। इससे लहरों के इस पूर्वानुमान से मौसम की भविष्यवाणी को और अधिक सटीक बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


इसके तहत उन्होंने पता लगाया कि कुछ बोरियल समर इंट्रा (हिंद महासागर से  बहने वाली गरम हवाएं) मौसमी दोलन या बीएसआईएसओ की कुछ चरण उच्च तरंगों को प्रेरित करते हैं। यह लहर उत्तरी हिंद महासागर से अरब सागर की ओर बहती हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा इस अध्ययन से लगने वाले सटीक पूर्वानुमानों की सहायता से  देश के तटीय क्षेत्रों में उच्च लहरों से होने वाले नुकसान, तटीय इलाकों में आने वाली बाढ़ के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं इस खोज के चलते अब समुद्री रास्तों के नियोजन में भी खासतौर पर हिंदमहासागर में समुद्र नेविगेशन को तय करने में खासी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणितीय डेटा विश्लेषण मॉडल का उपयोग करके अनुसंधान टीम बीएसआईएसओ के विभिन्न चरणों और हिंद महासागर में लहरों की ऊंचाई के बीच संबंध का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि बीएसआईएसओ के सक्रिय चरणों से प्रेरित तरंगें उन तंरगों की तुलना में लगभग 0.5 मीटर अधिक हैं, जो कि बीएसआईएसओ के अन्य चरणों के दौरान होते हैं।


बीएसआईएसओ के सक्रिय चरण जून से अगस्त के बीच होते हैं यह मानसून की गर्मी के महीने हैं। इसलिए मौसम और जलवायु के विकास के लिहाज  से यह खोज बहुत महत्वपूर्ण है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed