फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Interpol rejected ED's request on red corner notice

माल्या पर इंटरपोल ने भारत को दिया बड़ा झटका

Mon, 06 Jun 2016 12:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
Interpol rejected ED's request on red corner notice
- फोटो : getty images

बैंकों के साथ 9 हजार करोड़ के गबन के आरोपी विजय माल्या को देश वापस लाने की ईडी की मुहिम को जोरदार झटका लगा है। मामले में ईडी के निवेदन को इंटरपोल ने खारिज कर दिया है। इंटरपोल ने इस मुद्दे पर माल्या के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न होने की वजह से उनके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने से इंकार कर दिया है। 

विज्ञापन

 
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार भारत के प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की ओर से इस संबंध में 12 मई को इंटरपोल से संपर्क किया गया था। ईडी की ओर से इंटरपोल को भेजे गए निवेदन में भारत में बैंकों का पैसा डकारने के आरोपी विजय माल्या के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने की मांग की गई ‌थी। 
विज्ञापन


लेकिन इंटरपोल की ओर से इस पर कुछ आपत्ति लगाते हुए उनका निवेदन वापिस कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार इंटरपोल की ओर से कहा गया है कि माल्या के खिलाफ कार्रवाई के लिए ईडी की ओर से भेजे गए साक्ष्य पर्याप्त नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माल्या के खिलाफ की थी रेड कार्नर नोटिस जारी करने की मांग

Interpol rejected ED's request on red corner notice
विजय माल्या - फोटो : Getty

इंटरपोल की ओर से भेजे गए जवाब में बताया गया है कि यह मामला वित्तीय अनियमितताओं का है इसलिए माल्या के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकती। वहीं माल्या के मुद्दे पर भाजपा को यह दूसरा झटका लगा है इससे पहले इंग्लैंड उनके प्रत्यर्पन से भी इंकार कर चुका है। 

वहीं इंटरपोल की ओर से भी भारत को यह लगातार दूसरा झटका दिया गया है। इससे पहले वह आईपीएल के दागदार पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ कार्रवाई से भी इंकार कर चुका है।

हालांकि मामले में ईडी ने अब नए सिरे से कवायद शुरू कर दी है। इंटरपोल की ओर से रेड कार्नर नोटिस जारी करवाने के‌ लिए ईडी इस बार म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (MLAT) के तहत नए सिरे से नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed