{"_id":"5b963a3d867a55013e75b799","slug":"interpol-has-issued-red-corner-notice-against-nirav-modi-sister-purvi-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े नीरव मोदी की बहन के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भगोड़े नीरव मोदी की बहन के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Sep 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
Interpol has issued a red corner notice against Purvi Modi, the sister of PNB scam accused Nirav Modi pic.twitter.com/mqHeIWCIv2
— ANI (@ANI) September 10, 2018
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्वी बेल्जियम की नागरिक है। इंटरपोल ने पीएनबी के दो अरब डॉलर के कथित धनशोधन मामले में पूर्वी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी ।
विज्ञापन
यह नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट की तरह काम करता है। इसमें कहा गया है कि धनशोधन के आरोपों में पूर्वी दीपक मोदी (44) की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आग्रह पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय मामले में अपनी छानबीन को आगे बढ़ाने के लिए उसे पूछताछ में शामिल करना चाहता है। सबसे पहले इसने मार्च में मामले में अपने पहले आरोपपत्र में उसका नाम लिया था और उस पर मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रेडी हाउस शाखा में धनशोधन का आरोप है।
इंटरपोल के नोटिस के मुताबिक पूर्वी अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी बोलती है और बेल्जियम की नागरिक है। वांछित के खिलाफ एक बार आरसीएन जारी होने के बाद इंटरपोल अपने 192 सदस्य देशों को उनके देश में वांछित व्यक्ति के नजर आने पर गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने को कहता है ताकि प्रत्यर्पण या वापस भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
धनशोधन के आरोपों पर नीरव मोदी के अमेरिकी कारोबार को देखने वाले एक शीर्ष कार्यकारी अधिकारी मिहिर आर भंसाली के खिलाफ इंटरपोल का इसी तरह का नोटिस जारी किया गया था। मामले में ईडी और सीबीआई द्वारा संयुक्त जांच के तहत कुछ समय पहले नीरव मोदी के खिलाफ भी इसी तरह का नोटिस जारी किया गया था।