फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Yoga Day: BJP celebrate Yoga Day at 75000 places, PM Modi will be in Mysore on this occasion

International Yoga Day: 75 हजार स्थानों पर योग दिवस मनाएगी भाजपा, मैसूर में होंगे प्रधानमंत्री मोदी

Mon, 20 Jun 2022 06:24 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 20 Jun 2022 06:24 PM IST
सार

भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से शुरू हुए इस योग दिवस को इस बार विशेष भव्यता के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नोएडा स्टेडियम के कार्यक्रम में शामिल होंगे...

विज्ञापन
International Yoga Day: BJP celebrate Yoga Day at 75000 places, PM Modi will be in Mysore on this occasion
विश्व योग दिवस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैसूर में आयोजित एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। योग दिवस के इस कार्यक्रम में 15 हजार लोग शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी इस कार्यक्रम को देश के 75 हजार स्थानों पर मनाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी द्वारा शासित राज्यों में मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से शुरू हुए इस योग दिवस को इस बार विशेष भव्यता के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नोएडा स्टेडियम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी के सभी सांसद-विधायक इस कार्यक्रम में अपने-अपने राज्यों-क्षेत्रों में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस बार योग के लिए 'मानवता के लिए योग' का थीम रखा गया है। केंद्र सरकार से लेकर राज्यों तक में सरकारें इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान देंगी।
विज्ञापन


27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसका 177 देशों ने समर्थन किया था। आज 200 से ज्यादा देशों में इसे मनाया जा रहा है। इसे पूरे विश्व में भारत की बढ़ती सांस्कृतिक धमक के रूप में देखा जाता है। अनेक मुस्लिम देशों में भी योग दिवस को भारी समर्थन मिल रहा है। केंद्र सरकार योग को हर स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed