फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018: ये हैं योग करने के बड़े फायदे, बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

Wed, 20 Jun 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jun 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2018: know the magical benefits of yoga that can change your life

21 जून यानि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। योग इस दुनिया को भारत की ओर से दिया गया एक ऐसा उपहार है जो जीवन को एक नई दिशा प्रदान करता है। जीवन में चाहे कितनी भी परेशानियां क्यों ना हों, योग उन्हें काफी हद तक कम कर देता है। साल 2015 में पहली बार इसे अतंरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया और दुनियाभर में लोगों ने योग के फायदे को जाना। इसे 21 जून को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी सबको लंबी आयु देता है। चलिए इसी अवसर पर आपको बताते हैं योग से होने वाले बड़े फायदे-

मौसमी बीमारी से बचाता है योग

International Yoga Day 2018: know the magical benefits of yoga that can change your life
yoga day

योग करने से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। बारिश के मौसम में कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है लेकिन अगर नियमित रूप से योग किया जाए तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है। इसका कारण ये भी है कि बदलते मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव श्वसन तंत्र और पाचन तंत्र पर पड़ता है। पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ने से अपच, गैस, लूज मोशन और डायरिया जैसी बीमारियां होती हैं। वहीं श्वसन तंत्र पर प्रभाव पड़ने से अस्थमा, साइनस जैसी बीमारियां होती हैं। दैनिक रूप से योग करने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इसके लिए कपालभाती, नौकासन, नाड़ी शोधन प्राणायाम आदि सहायक होते हैं।

वजन में कमी

International Yoga Day 2018: know the magical benefits of yoga that can change your life
yoga

योग करने से वजन नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए सूर्य नमस्कार और कपालभाति जैसे प्रणायाम उपयोगी होते हैं। नियमित रूप से योग करने से वजन में कमी आती है। साथ ही इससे यह भी समझ मिलती है कि किस प्रकार का भोजन करना चाहिए और कब करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव से राहत

International Yoga Day 2018: know the magical benefits of yoga that can change your life
yoga - फोटो : अमर उजाला

रोजमर्रा के जीवन में बहुत सी ऐसी परिस्थितियां आती हैं जो हमें तनाव ग्रसित कर देती हैं। कई बार तो लोग इतना तनाव में आ जाते हैं कि उन्हें डिप्रेशन हो जाता है और वह आत्महत्या तक कर लेते हैं। अगर सुबह की ठंडी हवा में शांत जगह बैठकर नियमित रूप से योग किया जाए तो ना केवल तनाव दूर होता है बल्कि जीवन की परेशानियों को समझने और उनका हल खोजने में भी सहायता मिलती है।

विज्ञापन

प्रतिरोधक क्षमता में सुधार

International Yoga Day 2018: know the magical benefits of yoga that can change your life

योग का सबसे बड़ा गुण यही है कि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैै। इससे हमें बीमारियों से लड़ने में काफी मदद मिलती है। योगासन हमारे अंगों को सामान्य स्थिति में ला देता है जिससे मांसपेशियां शक्तिशाली बनती हैं। नियमित रूप से प्राणायाम तनाव को दूर करता है जिससे प्रतिरोधक क्षमता में सुधार आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed