फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Womens Day: President said - much has to be done for social and economic strengthening

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति बोले, सामाजिक और आर्थिक मजबूती के लिए बहुत कुछ करना शेष

Sun, 07 Mar 2021 10:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 07 Mar 2021 10:37 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
International Womens Day: President said - much has to be done for social and economic strengthening
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को कहा कि देश में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। 
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रपति ने देश की महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वतंत्रता के लिए लगातार काम करना होगा क्योंकि केवल ऐसा करने से ही हम महिलाओं, विशेषकर हमारी बेटियों को अधिक सक्रिय, सक्षम और सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त कर पाएंगे। महिलाएं हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए एक प्रेरणा हैं। वे सामाजिक संरचना का अनिवार्य आधार हैं।
विज्ञापन


कोविंद ने कहा कि भारत में भी, महिलाओं ने जीवन के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। जीवन के सभी क्षेत्रों में विशिष्ट भूमिका के साथ, उन्होंने राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, भारत में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वतंत्रता के लिए लगातार प्रयास करने होंगे क्योंकि ऐसा करने से ही हम महिलाओं, विशेषकर हमारी बेटियों, को अधिक सक्रिय, सक्षम और सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed