फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Womens Day: Kerala women police personnel will take charge of stations for 1 day

महिला दिवस: केरल में सीएम सुरक्षा ही नहीं, रेल संचालन और थानों की जिम्मेदारी भी संभालेंगी महिलाएं

Sat, 07 Mar 2020 08:42 AM IST
आसिम खान एएनआई, तिरुवनंतपुरम
एएनआई, तिरुवनंतपुरम Published by: आसिम खान Updated Sat, 07 Mar 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
International Womens Day: Kerala women police personnel will take charge of stations for 1 day
women's Day 2020

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुलिस स्टेशनों के प्रबंधन से लेकर पूरे ट्रेन संचालन तक, केरल की महिलाएं महिला सशक्तिकरण में एक नए अध्याय लिखने के लिए तैयार हैं। केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आठ मार्च को महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों को स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) की ड्यूटी सौंपने का निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


केरल पुलिस के एक निर्देश में कहा गया, अधिकतम संख्या में पुलिस स्टेशनों का प्रबंधन महिला एसएचओ द्वारा किया जाएगा। महिला एसएचओ के बिना पुलिस थानों में वरिष्ठ सिविल पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर नहीं रहेंगे। वे जनता के साथ बातचीत करेंगे और प्राप्त शिकायतों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

महिला कमांडो संभालेंगी सीएम की सुरक्षा

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के वाहन एस्कॉर्ट में महिला कमांडो ड्यूटी पर होंगी। नॉर्थ ब्लॉक में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस को महिला पुलिस गार्डों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन का संचालन करेंगी महिलाएं

केरल की महिला और बाल विकास मंत्री केके शैलजा ने कहा कि पहली बार, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरी तरह से महिलाओं द्वारा एक ट्रेन चलाई जाएगी। शैलजा ने कहा, 'द वेनाड एक्सप्रेस, जो 8 मार्च को सुबह 10.15 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी, महिलाओं द्वारा चलाई जाएगी।

लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, पॉइंट्समैन, गेटकीपर और ट्रैकवूमन सभी महिलाएं होंगी। महिलाएं टिकट बुकिंग कार्यालय, सूचना केंद्र, सिग्नल, गाड़ी और वैगन का भी प्रबंधन करेंगी। महिला अधिकारी ही सुरक्षा रेलवे सुरक्षा बल की प्रभारी होंगी।

मंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है। महिलाएं तिरुवनंतपुरम से वेनाड तक वेनाड एक्सप्रेस 16302 और एर्नाकुलम से शोरन का कार्यभार भी संभालेंगी। रेलवे द्वारा सुबह 10.15 बजे एर्नाकुलम साउथ स्टेशन से निकलने वाली ट्रेन की महिला कर्मचारियों के लिए एक रिसेप्शन की भी व्यवस्था की जाएगी।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed