फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International women's day 2022: Locket Chatterjee writes to lok Sabha speaker Om Birla to organize a session for women in parliament

International Women's Day : महिलाओं के लिए संसद में दो दिवसीय सत्र आयोजित करने की मांग, चटर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

Sat, 26 Feb 2022 06:19 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 26 Feb 2022 06:19 PM IST
सार

भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी ने शनिवार को लिखे गए अपने पत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित कराने की मांग की। 

विज्ञापन
International women's day 2022: Locket Chatterjee writes to lok Sabha speaker Om Birla to organize a session for women in parliament
लॉकेट चटर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की सांसद लॉकेट चटर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर साल संसद में दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित कराने की मांग की है। शनिवार को लिखे गए अपने पत्र में चटर्जी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से कई कार्यकर्ता और नागरिक समाज संगठनों की ओर से महिला दिवस पर संसद में महलाओं के मुद्दों को लेकर दो दिवसीय विशेष सत्र कराने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


अपने पत्र में चटर्जी कहती हैं कि मैं यह पत्र देश की आधी आबादी की ओर से लिख रही हूं। आशा करती हूं कि आप स्वस्थ होंगे। जैसा कि आपको पहले से ही पता होगा कि आने वाले दो हफ्तों में 8 मार्च को देश और पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने वाली है। इसको लेकर ही मैं आपके संज्ञान में देश की बच्चियों और महिलाओं के हित के लिए विशेष सत्र आयोजित करने की मांग रख रही हूं। उन्होंने आगे कहा कि योगिता भयाना अपनी संस्था पीपल अगेंस्ट रेप इन इंडिया (PARI) के साथ मिलकर दुष्कर्म पीड़िताओं को मदद करने लिए हमेशा आगे रहती हैं। वह 2012 में हुए निर्भया केस का भी चेहरी थीं। 
विज्ञापन


चटर्जी ने कहा कि संसद में दो दिवसीय विशेष सत्र का उद्देश्य मीडिया और राष्ट्र की राजनीति में महिलओं के सामने आने वाले मुद्दों को उजागर करना है। इसके साथ ही उनमें आत्मविश्वास और आश्वासन प्रदान करना है। यह एक सहायक नीति निर्माण को डिजाइन करके बिना भेदभाव वाले समाज का निर्माण करने के लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह महिला संसद दुनिया भर के नीति निर्माताओं के लिए इस मुद्दे पर जागरूकता के लिए ‘ज्योति’ होगी। यदि आपके नेतृत्व में महिलों के लिए दो दिवसीय सत्र का आयोजन किया जाएगा तो यह विश्व के लिए मिसाल कायम करेगा। उन्होंने कहा कि हम कामना करते हैं कि भारत इस तरह की पहल के रूप में इसका नेतृत्व करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed