फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   internal dispute among Congress leaders in Chandrapur municipal body resolved councilors divided

Congress: चंद्रपुर नगर निकाय में कांग्रेस नेताओं का अंदरूनी विवाद सुलझा, अलग अलग गुट में बंटे थे पार्षद

Sat, 24 Jan 2026 03:08 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 24 Jan 2026 03:08 PM IST
सार

महाराष्ट्र में नगर निकाय के चुनाव के बाद अब भी चीजें उलझी हुई है। वहीं  चंद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस के बीच के विवाद को कांग्रेस ने सुलझा लिया है। 

विज्ञापन
internal dispute among Congress leaders in Chandrapur municipal body resolved councilors divided
Maharashtra Civic Polls - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के बाद कांग्रेस में विवाद देखने को मिल रहा था। महाराष्ट्र में चंद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस में अंदरूनी विवाद चल रहा था। इसे एक उच्चस्तरीय मीटिंग के दौरान सुलझा लिया गया है। यह विवाद  विधानमंडल दल के नेता विजय वडेट्टीवार और स्थानीय सांसद प्रतिभा धानोरकर के बीच खींचतान के बाद हुआ। चंद्रपुर नगर निकाय में पार्टी के 27 चुने हुए सदस्यों में से 13 कांग्रेस पार्षदों द्वारा खुद को एक समूह के रूप  में पंजीकृत कराया था। ये 13 पार्षद धानोरकर के समर्थक थे। बाद में, वडेट्टीवार का समर्थन करने वाले बाकी 14 पार्षद मौके पर पहुंचे और पंजीकरण पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन

इस पूरे विवाद के बाद एक ऑनलाइन मीटिंग हुई। इसमें तय किया गया कि चंद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस ग्रुप के नेता का नाम राज्य कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल तय करेंगे, जबकि मेयर और स्टैंडिंग कमेटी पर फैसले सांसद वडेट्टीवार धानोरकर से सलाह करके लेंगे। इस मीटिंग में कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, सपकाल, धानोरकर और वडेट्टीवार शामिल हुए।

विज्ञापन

चंद्रपुर नगर निगम में भाजपा ने 23 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस ने 27 सीटें हासिल की हैं। इस निकाय में कुल 66 सदस्य हैं और यहां नियंत्रण पाने के लिए कम से कम 34 पार्षदों की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वडेट्टीवार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्षदों के ग्रुप बनाने को लेकर हालिया तनाव के बाद चंद्रपुर की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। यह भी तय किया गया कि मेयर पद पर फैसले की जिम्मेदारी धानोरकर संभालेंगी, और डिप्टी मेयर का पद उन लोगों को दिया जाएगा जो नगर निकाय सरकार बनाने में कांग्रेस का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed