फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Interesting facts about chocalate

क्या आपको पता है चॉकलेट के ये मजेदार फैक्ट्स?

Sat, 12 Jan 2019 11:42 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Sat, 12 Jan 2019 11:42 AM IST
सार

  • मशहूर एम एंड एम चॉकलेट्स ने 1941 में सेना के सिपाहियों के लिए चॉकलेट
  • दुनिया में लगभग 40% बादाम चॉकलेट बनाने में होते हैं इस्तेमाल
  • अमेरिका में लोग हर सेकंड खाते हैं 100 पाउंड्स चॉकलेट

विज्ञापन
Interesting facts about chocalate
chocolate

विस्तार

चॉकलेट, शब्द सुनते ही इसे खाने का मन करना स्वाभाविक है।  इसके दीवानों में हर उम्र के लोग शामिल हैं। त्योहार हो या कोई जन्मदिन, बदलते समय में चॉकलेट ने मिठाई की जगह तक ले ली है। चॉकलेट के शौकीन घर पर भी इसे बनाने से परहेज नहीं करते।

विज्ञापन


आज मार्किट में तरह-तरह के चॉक्लेट मौजूद हैं।  सबकी अपनी कीमत, सबका अपना स्वाद मगर एक बात जो सबमें समान है वो है इसका मिठास और सेहत पर पड़ने वाला इसका प्रभाव। 
विज्ञापन


आज हम आपको चॉकलेट से जुड़े कुछ तथ्य बताने जा रहें हैं, जिन्हें शायद ही आप जानते हो-

1. दौड़-भाग भरी जिंदगी में तनाव से  होना लाजमी है, ऐसी स्थिति में चॉकलेट आपकी मदद कर सकता है। कहा जाता है कि चॉक्लेट की खुश्बू से तनाव दूर होता है।  साथ ही इसे खाने से ऊर्जा आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. एक शोध में पाया गया है कि डार्क चॉकलेट खाने से आंखों की शक्ति बढ़ती है साथ ही दिमाग के काम करने की भी क्षमता बढ़ जाती है। 

3. अमेरिका के इंडियाना में हुए एक शोध में पाया गया की जिन साइकलिस्ट ने स्पोर्ट्स ड्रिंक की जगह मिल्क चॉकलेट पिया, उन्होंने ज्यादा स्कोर किया। 

4. आपको जानकार हैरानी होगी मगर व्हाइट चॉकलेट में न कोको सॉलिड्स होते हैं और न ही कोको लिकर होता है। वास्तव में यह चॉकलेट नहीं होती है। 

5. 450 ग्राम चॉकलेट बनाने के लिए 400 कोको बींस की जरूरत पड़ती है।  

6. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मशहूर एम एंड एम चॉकलेट्स ने 1941 में सेना के सिपाहियों के लिए बनाई गईं थीं। 

7. अमेरिका में लोग हर सेकंड करीब 100 पाउंड्स चॉकलेट खाते हैं। 

8. दुनिया में लगभग 40% बादाम चॉकलेट बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं।

9. चॉकलेट के बढ़ते बिजनेस को देखते हुए अब मिल्क चॉकलेट में लिपटे हुए आलू के चिप्स भी लॉन्च हो चुके हैं। 

10. आमतौर पर कहा जाता है कि चॉकेलट खाने से दांत खराब होते हैं मगर चॉकलेट में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है जिससे दांत खराब नहीं होते। 

11. खांसी होने पर दवा से ज्यादा असर चॉकलेट करती है। 

12. अमेरिका में सात जुलाई को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed