फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   intercaste marriage in india

भारत में सबसे ज्यादा अंतर्जातीय विवाह कहां होते हैं?

Sat, 14 May 2016 02:42 PM IST
प्राची साल्वे और सौम्या तिवारी/इंडियास्पेंड डॉट कॉम, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
प्राची साल्वे और सौम्या तिवारी/इंडियास्पेंड डॉट कॉम, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Sat, 14 May 2016 02:42 PM IST
विज्ञापन
intercaste marriage in india
सबसे ज्यादा अंतर्जातीय विवाह कहां होते हैं? - फोटो : BBC

भारत में सबसे ज़्यादा अंतर्जातीय विवाह मिजोरम में होते हैं। नेशनल काउंसिल ऑफ़ एप्लाइड इकॉनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के एक सर्वे से ये बात पता चली है। मिजोरम में 55 प्रतिशत शादियां अंतर्जातीय होती है। एनसीएआईआर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 95 फ़ीसदी शादियां समान जाति में होती है। लेकिन मिजोरम इसका अपवाद है। यहां की 87 फ़ीसदी आबादी ईसाई है। अंतर्जातीय विवाह के मामले में 46 प्रतिशत के साथ मेघालय दूसरे और 38 प्रतिशत के साथ सिक्किम तीसरे पायदान पर है। इंडियन ह्यूमन डेवलपमेंट सर्वे के मुताबिक अंतर्जातीय विवाह के मामले में जम्मू कश्मीर चौथे और गुजरात पांचवें पायदान पर है। इस सर्वे में भारत के 33 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 41,554 घरों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


 इस सर्वे से ये भी पता चला है कि भारत में एक ही जाति में सबसे ज़्यादा शादी मध्य प्रदेश में होती है। मध्य प्रदेश में 99 प्रतिशत लोग अपनी ही जाति में शादी करते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 98 फ़ीसदी शादियां समान जाति में होती है। वैसे भारत में क़ानूनी तौर पर लोग अतर्जातीय विवाह कर सकते हैं, इससे संबंधित क़ानून देश में 50 साल से भी लंबे समय से लागू है। लेकिन अपनी जाति से अलग जाति में शादी करने वाले लोगों को अकसर अपने परिवार वालों के विरोध और कई बार हिंसा का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके समाज में धीरे धीरे बदलाव आ रहा है। सर्वे में शामिल 27 फ़ीसदी लोगों ने माना है कि वे अपने समुदाय में ऐसे लोगों को जानते हैं जिन्होंने दूसरी जाति में शादी की है। शहरों में यह आंकड़ा 36 फ़ीसदी तक पहुंचता है। इस सर्वे में शामिल शोधकर्ताओं में एक एनसीएईआर के सीनियर फेलो सोनाल्डे देसाई ने बताया, “मुझे इस बात पर अचरज है कि चार में से केवल एक आदमी अंतर्जातीय विवाह करने वाले किसी को जानने वाला मिला।”
विज्ञापन

( इंडियास्पेंड के रिसर्च पर आधारित)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed