{"_id":"5930f53c4f1c1bfb6ebdc34c","slug":"intelligence-input-says-lashkar-e-taiba-handler-in-india-to-direct-terrorist-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में घुस रहे हैं लश्कर के आतंकी, कर सकते हैं सीधे हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत में घुस रहे हैं लश्कर के आतंकी, कर सकते हैं सीधे हमला
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 02 Jun 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
terrorist
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की तरफ से हो रही लगातार घुसपैठ के बाद भारत के लिए एक बुरी खबर है। पंजाब और जम्मू कश्मीर के पुलिस और केन्द्रीय खुफिया एजेंसी के अनुसार पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के उच्च प्रशिक्षित आतंकी फिलहाल भारत में हैं। खुफिया एजेंसी के मुताबिक हजिया अनन के रुप में आतंकी की पहचान की गई है, जो भारत में नागरिक और मिलिट्री को टारगेट कर हमला कर सकते हैं।
खुफिया एजेंसी और सुरक्षा बलों के साझा चेतावनी के मुताबिक अनन श्रीनगर के कुछ हिस्से जैसे- जम्मू में विजयपुर रेलवे स्टेशन, सांबा के औद्योगिक क्षेत्रों और बरी ब्रह्माना, जम्मू डेंटल कॉलेज के लड़कों के छात्रावास, साथ ही गुरदासपुर-ब्रह्मा रोड से तिब्री तक के इलाकों और पंजाब में भारतीय सेना शिविर, गुरदासपुर और दीनानगर के इलाकों में एटैक करने की योजना बना सकते हैं।
पिछले साल भी विरोध प्रदर्शन में डेंटल कॉलेज को क्षति पहुंचाई गई थी। उसी समय टी -20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से भारत को हारने के बाद नेशनल फ्लैग को भी जलाया गया था।
विज्ञापन
हाल ही में खबर आई थी कि खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत में 20 से 25 लश्कर के आतंकी भारत में एंट्री कर चुके हैं और इनकी योजना भारत को एक बार फिर 26/11 जैसा जख्म देने की है। खबर के मुताबिक इन लोगों का मंसूबा किसी पर्यटक स्थल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मॉल और किसी बड़े होटल में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की है।
बता दें कि, हाल ही के दिनों में आतंकवादियों ने गुरदासपुर, उधमपुर और पठानकोट में हमले किए हैं। इस मामले में पंजाब पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हालांकि बीएसएफ और आर्मी दोनों को इंटरनेशनल बार्डर और एलओसी पर तैनात किया गया है। पाकिस्तान कई आतंकियो को जम्मू-कश्मीर और पंजाब के इलाकों में भेजने की कोशिश कर रहा है।