फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Intelligence input says Lashkar-e-Taiba handler in India to direct terrorist attacks

भारत में घुस रहे हैं लश्कर के आतंकी, कर सकते हैं सीधे हमला

Fri, 02 Jun 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 02 Jun 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
Intelligence input says Lashkar-e-Taiba handler in India to direct terrorist attacks
terrorist
पाकिस्तान की तरफ से हो रही लगातार घुसपैठ के बाद भारत के लिए एक बुरी खबर है। पंजाब और जम्मू कश्मीर के पुलिस और केन्द्रीय खुफिया एजेंसी के अनुसार पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के उच्च प्रशिक्षित आतंकी फिलहाल भारत में हैं। खुफिया एजेंसी के मुताबिक हजिया अनन के रुप में आतंकी की पहचान की गई है, जो भारत में नागरिक और मिलिट्री को टारगेट कर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसी और सुरक्षा बलों के साझा चेतावनी के मुताबिक अनन श्रीनगर के कुछ हिस्से जैसे- जम्मू में विजयपुर रेलवे स्टेशन, सांबा के औद्योगिक क्षेत्रों और बरी ब्रह्माना, जम्मू डेंटल कॉलेज के लड़कों के छात्रावास, साथ ही गुरदासपुर-ब्रह्मा रोड से तिब्री तक के इलाकों और पंजाब में भारतीय सेना शिविर, गुरदासपुर और दीनानगर के इलाकों में एटैक करने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन


पिछले साल भी विरोध प्रदर्शन में डेंटल कॉलेज को क्षति पहुंचाई गई थी। उसी समय टी -20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से भारत को हारने के बाद नेशनल फ्लैग को भी जलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में खबर आई थी कि खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत में 20 से 25 लश्कर के आतंकी भारत में एंट्री कर चुके हैं और इनकी योजना भारत को एक बार फिर 26/11 जैसा जख्म देने की है। खबर के मुताबिक इन लोगों का मंसूबा किसी पर्यटक स्थल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मॉल और किसी बड़े होटल में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की है।


बता दें कि, हाल ही के दिनों में आतंकवादियों ने गुरदासपुर, उधमपुर और पठानकोट में हमले किए हैं। इस मामले में पंजाब पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हालांकि बीएसएफ और आर्मी दोनों को इंटरनेशनल बार्डर और एलओसी पर तैनात किया गया है। पाकिस्तान कई आतंकियो को जम्मू-कश्मीर और पंजाब के इलाकों में भेजने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed