फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Intelligence agencies doubt that Charlie Peng was gathering information about Dalai Lama

हवाला रैकेट : जांच एजेंसियों को संदेह, दलाई लामा की जानकारी जुटा रहा था चार्ली पेंग

Sun, 16 Aug 2020 06:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 16 Aug 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Intelligence agencies doubt that Charlie Peng was gathering information about Dalai Lama
लुओ सांग उर्फ चार्ली पेंग

हवाला रैकेट मामले में गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिक लुओ सांग उर्फ चार्ली पेंग के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। उससे पूछताछ में जांच एजेंसियों को पता चला है कि पेंग दिल्ली में कुछ लामाओं के संपर्क में था। एजेंसियों को शक है कि पेंग बौद्ध धर्म के सर्वोच्च गुरु दलाई लामा और उनके सहयोगियों की जानकारी एकत्र कर रहा था। 

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि पेंग ने दिल्ली में मजनू का टीला में कुछ लामाओं और अन्य व्यक्तियों को रुपये दिए थे। जांच एजेंसियों का शक इसलिए गहरा रहा है क्योंकि मजनू का टीला इलाके में बौद्धों की अच्छी खासी आबादी निवास करती है। ऐसे में एजेंसियों को लग रहा है कि पेंग ने दलाई लामा की जानकारी पाने के लिए लोगों से संपर्क किया था।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि चार्ली पेंग साल 2006 में छह तिब्बतियों के साथ पैदल नेपाल गया था। यहां साल 2009 से 2014 तक वह काठमांडू के पास एक मठ में रहा, जहां उसने औषधियों और जड़ी-बूटियों का काम शुरू किया था। मठ में रहने के दौरान ही कुछ लोगों ने उसे सुझाव दिया था कि वह भारत जाए क्योंकि वहां वह अच्छी राशि कमा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह 2014 में वह काठमांडू से भारत आया। यहां राजधानी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके को उसने अपना ठिकाना बनाया। यहां वह पंजाबी बस्ती इलाके में रहता था। पूछताछ में पता चला है कि नेपाली मठ के दस्तावेजों के आधार पर उसने तिब्बती पहचान पत्र भी हासिल कर लिया था, जिससे लामाओं के बीच वह पकड़ बना पाया।


उसने यहां दिल्ली में नूडल्स का काम शुरू किया था और बाद में बढ़ते-बढ़ते हवाला रैकेट तक जा पहुंचा। पेंग ने हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में स्थित दलाई लामा की टीम में घुसपैठ करने के कई प्रयास किए थे। धीरे-धीरे उसका कारोबार बढ़ा और उसने द्वारका में एक फ्लैट ले लिया। बाद में दलाल के जरिए उसने भारतीय आधार और पैन कार्ड भी बनवा लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed