{"_id":"5ba75fa5867a557ea77ace98","slug":"instructions-given-by-isi-to-kill-three-spo-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आई पाकिस्तान की एक और करतूत, पाक एजेंसी आईएसआई ने दिए थे तीन एसपीओ को जान से मारने के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सामने आई पाकिस्तान की एक और करतूत, पाक एजेंसी आईएसआई ने दिए थे तीन एसपीओ को जान से मारने के निर्देश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir
जम्मू कश्मीर के शोपिआं में तीन स्पेशल पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के अपहरण और हत्या के पीछे पाकिस्तान का नाम सामने आया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के मैसेजेस से यह जानकारी मिली है। शुक्रवार को हुई इस घटना में हिज्बुल आतंकियों ने स्पेशल पुलिस अधिकारी निसार अहमद, फिरदौस अहमद, और कुलवंत सिंह को मार डाला था।
विज्ञापन
भारतीय एजेंसी के मुताबिक उनके निर्देशों में अपह्रत पुलिस अधिकारियों के नाम साफ तौर पर लिखे हुए थे। साथ ही आईएसआई द्वारा भेजे गए संदेशों में एक आम नागरिक और एक एसपीओ के भाई फयाज अहमद भट को धमकी देकर छोड़ने के निर्देश भी दिए गए थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद से मिले आखिरी निर्देश पर ही पुलिस अधिकारियों की हत्या की गई थी। साथ ही ये अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि इस प्रकार की वारदातों के पीछे लंबे समय बाद जम्मू कश्मीर में होने जा रहे स्थानीय चुनाव को प्रभावित करने की मंशा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जम्मू कश्मीर में होने वाले स्थानीय चुनाव को फिलहाल के लिए रोक दिया है। न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र माहासभा के इतर भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक को भारत सरकार पहले ही रद्द कर चुकी है।