इस्लामिक स्टेट से प्रेरित 6 आतंकी एनआईए ने किए गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बताया कि उसने स्लामिक स्टेट से प्रेरित आतंकी मॉड़ल का भाड़ाफोड़ किया है और आतंकी
गतिविधियों के लिए लोगों को बाहर ले जाने वाले 6 लोगों को केरला से गिरफ्तार किया है।
एनआईए ने कहा कि उसे गृह मंत्रालय से खबर मिली थी कि केरला में कुछ युवक दक्षिण भारत की महत्वपूर्ण जगहों पर हमला करने के लिए आतंकी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, और इन्होंने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए आतंकी साजो-सामान भी बटोरना शरू कर दिया था। सूचना के आधार पर केंद्रिय गृह मंत्रालय ने एनआईए को मामले की जाच के निर्देश दिए थे।
कई हथियार भी जब्त किया हैं
एनआईए ने भी प्राप्त सूचना के अनुसार ही कोच्चि शाखा में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत आतंकियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने के लिए मामला दर्ज काराया है। इस मालमे में एनआईए की टीम दिल्ली, केरला और तेलंगाना पुलिस के साथ जांच में जुटी।
एनआईए के द्वारा जारी बयान में कहा गया कि उसने शुरूआती जांच में केरला के दो जिलों कन्नू और कोझिकोड में छापेमारी करके 6 लोगों को आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी के दौरान एनआईए ने इन लोगो के पास से संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित,कई हथियारों को भी जब्त किया हैं।