{"_id":"63302ceab2d0547e0e49ac41","slug":"ins-satpura-participated-in-kakadu-exercise-2022-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kakadu Exercise: ऑस्ट्रेलिया में INS सतपुड़ा ने किया शक्ति प्रदर्शन, 14 देशों की नौसेना के साथ युद्धाभ्यास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kakadu Exercise: ऑस्ट्रेलिया में INS सतपुड़ा ने किया शक्ति प्रदर्शन, 14 देशों की नौसेना के साथ युद्धाभ्यास
Sun, 25 Sep 2022 03:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 25 Sep 2022 03:57 PM IST
सार
इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज व समुद्री वाहन शामिल हुए हैं। दो सप्ताह तक चले इस अभ्यास में बंदरगाह व समुद्र दोनों में सेनाओं ने प्रशिक्षण किया। अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान, जहाज के चालक दल ने भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन योजना पर विचारों को साझा किया।
विज्ञापन
INS सतपुड़ा ने काकाडू युद्धाभ्यास 2022 में लिया भाग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित काकाडू युद्धाभ्यास (KAKADU-22) ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में चल रहा है। इस सैन्य अभ्यास में INS सतपुड़ा ने विभिन्न पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यासों, जहाज-रोधी युद्ध अभ्यासों, युद्धाभ्यासों में भाग लिया। भारतीय नौसेना ने इस युद्धाभ्यास की जानकारी दी। नौसेना ने बताया कि इस दौरान बंदूक फायरिंग अभ्यास के दौरान INS सतपुड़ा ने सटीक लक्ष्य लगाकर अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित काकाडू युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए इस महीने की शुरुआत में भारतीय नौसेना का आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई समुद्री गश्ती विमान ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचा था। ये विमान सोमवार यानी 12 सितंबर को यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय नौसेना से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज व समुद्री वाहन शामिल हुए हैं। दो सप्ताह तक चले इस अभ्यास में बंदरगाह व समुद्र दोनों में सेनाओं ने प्रशिक्षण किया। अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान, जहाज के चालक दल ने भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन योजना पर विचारों को साझा किया।