फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INS 'Karanj' will land in the sea Today hit China-Pakistan

चीन-पाकिस्तान को दहलाने आज समंदर में उतरेगी 'करंज', दुश्मनों को चकमा देकर कर देगी तबाह

Wed, 31 Jan 2018 08:57 AM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Wed, 31 Jan 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
INS 'Karanj' will land in the sea Today hit China-Pakistan
करंज - फोटो : PTI
भारत की स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी आईएनएस करंज बुधवार को मुंबई के मझगांव डॉक पर लांच होगी। इस मौके पर नौसेना प्रमुख सुनील लांबा भी मौजूद रहेंगे। करंज मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई स्वदेशी पनडुब्बी है। अपनी अत्याधुनिक तकनीक और सटीक निशाने के दम पर समंदर में यह चीन और पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा देगी। इससे पहले पहली स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को 14 दिसंबर, 2017 को और दूसरी पनडुब्बी खांदेरी को 12 जनवरी 2017 को लांच किया गया था।
विज्ञापन


बेहद ताकतवर है करंज

करंज टारपीडो और एंटी शिप मिसाइल से हमला करती है। रडार की पकड़ में नहीं आती, समंदर से जमीन पर और पानी के अंदर से सतह पर हमला करने में सक्षम है। 67.5 मीटर लंबी, 12.3 मीटर ऊंची और 1565 टन वजन वाली इस पनडुब्बी में ऑक्सीजन भी बनाया जा सकता है। युद्ध की स्थिति में यह दुश्मन के क्षेत्र से चकमा देकर निकलने में सक्षम है। 
विज्ञापन

प्रोजेक्ट पी-75

INS 'Karanj' will land in the sea Today hit China-Pakistan
Karanj, submarine make in India
70 हजार करोड़ की लागत वाले प्रोजेक्ट 75 के तहत 2007 में पनडुब्बी कार्यक्रम शुरू किया गया था। इसके तहत मझगांव में कलवरी क्लास की छह पनडुब्बियां बन रही थीं। इसमें से तीन लांच हो चुकी हैं। 

नौसेना को चाहिए ज्यादा पनडुब्बियां

समुद्र खासकर हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की प्रभावशाली स्थिति के लिए ज्यादा पनडुब्बियां चाहिए। नौसेना के पास अभी सिर्फ 13 पुरानी पनडुब्बियां हैं। हालांकि करंज को लेकर तीन नई परमाणु पनडुब्बियां मिल चुकी हैं। पर चीन के पास 56 और पाकिस्तान के पास 4-5 पनडुब्बियां हैं और वह चीन से आठ पनडुब्बियां खरीद भी रहा है। ऐसी स्थिति में दुश्मन देशों से निपटने के लिए भारत को कम से 18 इलेक्ट्रिक डीजल और छह परमाणु सबमरीन की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed