फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INS Arihant joined indian navy

भारतीय नौसेना के हिस्से में आई बड़ी कामयाबी, INS अरिहंत बेड़े में शामिल !

Wed, 19 Oct 2016 06:49 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 06:49 AM IST
विज्ञापन
INS Arihant joined indian navy

देश की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत को चुपके से भारतीय नौसेना से शामिल कर लिए जाने की खबर है। यह पनडुब्बी परमाणु हथियार दागने में सक्षम है। यदि इसके शामिल होने की खबर पक्की है तो देश की तीनों सेनाएं अब परमाणु हथियार दागने में सक्षम हो गई हैं। 

विज्ञापन


हालांकि रक्षा मंत्रालय और नौसेना ने इस खबर की न तो पुष्टि की है और न ही इसे खारिज किया है कि देश को जमीन, हवा और समुद्र से परमाणु हथियार दागने में सक्षम बनाने के लिए पनडुब्बी को इसी साल अगस्त में शामिल कर लिया गया था। इस संबंध में पूछे जाने पर नौसेना और रक्षा अधिकारियों ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन

अब देश जमीन, हवा और समुद्र से परमाणु हथियार दागने में सक्षम 

INS Arihant joined indian navy

मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में वाइस एडमिरल जीएस पब्बी ने अरिहंत के बारे में पूछे गए छह सवालों को टाल गए लेकिन इशारों में ही कहा कि जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। 

लगातार पूछे जा रहे सवालों पर पब्बी ने कहा, ‘इस बारे में जल्द ही बात करने का अवसर मिलेगा।’ रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. जी सतीश रेड्डी ने भी इस विषय पर बात करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। 

आईएनएस अरिहंत 6,000 टन का एसएसबीएन (शिप सबमर्सिबल बैलिस्टिक, परमाणु पनडुब्बी) है और यह परमाणु हथियारों के साथ बैलिस्टिक मिसाइल ढोने में सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed