{"_id":"5e7e63518ebc3e76ab743f49","slug":"infosys-terminates-services-of-employee-making-inappropriate-post-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"#CoronaUpdate: सोशल मीडिया पर महामारी फैलाने के लिए भड़का रहा था कर्मचारी, इंफोसिस ने नौकरी से निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#CoronaUpdate: सोशल मीडिया पर महामारी फैलाने के लिए भड़का रहा था कर्मचारी, इंफोसिस ने नौकरी से निकाला
Sat, 28 Mar 2020 02:04 AM IST
संदीप भट्ट
पीटीआई, बेंगलुरू
पीटीआई, बेंगलुरू
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 28 Mar 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले स्थान पर लोगों को छींकने और कोरोना वायरस का प्रसार करने को उकसाने के आरोप में इंफोसिस ने अपने एक कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। जानकारी के मुताबिक इंफोसिस के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था ‘आएं साथ आएं, बाहर निकलें और खुले में छींके और वायरस फैलाएं।’
बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘जिस व्यक्ति ने लोगों से खुले में छींकने और वायरस फैलाने की बात कही थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
इस बीच आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस से संबंधित सोशल मीडिया पर ‘अनुचित पोस्ट’ करने वाले कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। इंफोसिस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट किया कि कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट आचार नियमावली के खिलाफ है।
उसने कहा ‘इंफोसिस ने अपने एक कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी जांच पूरी कर ली है, और हम मानते हैं कि यह गलत पहचान का मामला नहीं है।’