{"_id":"5af60cab4f1c1bd5408b4996","slug":"infosys-independent-director-ravi-venkatesan-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंफोसिस से स्वतंत्र निदेशक वेंकटेशन का इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंफोसिस से स्वतंत्र निदेशक वेंकटेशन का इस्तीफा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 May 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस के स्वतंत्र निदेशक रवि वेंकटेशन ने तत्काल प्रभाव से कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वेंकटेशन की योजना नए अवसरों को आगे बढ़ाने की है।
विज्ञापन
अपने बयान में वेंकटेशन ने कहा कि वह कंपनी में उस वक्त शामिल हुए थे जब कंपनी के प्रबंधन की जिम्मेदारी संस्थापकों के बजाय पेशेवर हाथों में सौंपने की प्रक्रिया चल रही थी। यह वक्त इंडस्ट्री में व्यापक और बड़े बदलाव का भी था। उन्हें इसकी खुशी है कि यह मिशन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
इंफोसिस मजबूत और बेहतर हाथों में हैं। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के पूर्व चेयरमैन वेंकटेशन 2011 में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर इंफोसिस में शामिल हुए थे।
पिछले साल विवादों के चलते कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह इस साल जनवरी में सलिल पारिख को नया सीईओ बनाया गया है।
विज्ञापन