फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Infosys founder Narayan Murthy said- Government should consider donating shares to educational institutions

IT Sector: नारायण मूर्ति का सुझाव- शिक्षण संस्थानों को शेयर दान करे सरकार, फंड के लिए पूरी निर्भरता अच्छी नहीं

Thu, 16 May 2024 06:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, बंगलुरू
एजेंसी, बंगलुरू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Infosys founder Narayan Murthy said- Government should consider donating shares to educational institutions
इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति - फोटो : एएनआई

इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और कृष गोपालकृष्णन ने बुधवार को कहा कि देश में आईटी उद्योग को बेहतर बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों को शोध के लिए ज्यादा फंड की जरूरत है। लेकिन, इन संस्थानों का फंड के लिए पूरी तरह सरकार पर निर्भर होना अच्छी बात नहीं है। 

विज्ञापन

यह बात नारायण मूर्ति ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए कुछ बदलाव करने होंगे। मसलन, भारत में आज भी शिक्षण संस्थानों को शेयर दान नहीं किए जा सकते हैं। नए-नए उद्यमी बने इन संस्थानों के पूर्व छात्र मदद करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास नगदी नहीं होती है, लेकिन वे अपनी कंपनी के शेयर दान कर सकते हैं। कंपनी जब आगे बढ़ेगी, तो इन शेयर पर संस्थान को भी लाभांश मिलेगा और बाद में जरूरत पड़ने पर इन शेयरों को बेचकर संस्थान नगदी भी जुटा सकते हैं।  

विज्ञापन

आईटी उद्योग के लिए पूर्व छात्र आगे आएं 
नारायण मूर्ति ने अमेरिकी संस्थान एमआईटी, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड की मिसाल देते हुए कहा कि इन संस्थानों को इनके पूर्व छात्र अरबों रुपये दान करते हैं और यहां प्रायोजित शोध किए जा रहे हैं। लेकिन, भारत में आईआईटी जैसे तमाम संस्थान आज भी वित्तीय जरूरतों के लिए पूरी तरह से सरकार पर निर्भर हैं। यहां के पूर्व छात्रों को आईटी उद्योग की उन्नति के लिए आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed