{"_id":"5bd798a9bdec226989663839","slug":"infosys-foundation-is-offering-social-innovation-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस फाउंडेशन दे रहा है सोशल इनोवेशन अवार्ड्स, दिए जाएंगे 50-50 लाख के तीन पुरस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंफोसिस फाउंडेशन दे रहा है सोशल इनोवेशन अवार्ड्स, दिए जाएंगे 50-50 लाख के तीन पुरस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Oct 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
अगर आपके पास कोई ऐसा आइडिया है जिससे लोगों का भला हो सकता है, तो आप जीत सकते हैं लाखों रुपये। अगर इंफोसिस फाउंडेशन को आपका आइडिया पसंद आया तो आपको पचास लाख रुपये का पुरस्कार मिल सकता है। फाउंडेशन 50-50 लाख रुपये के तीन सोशल इनोवेशन अवार्ड्स दे रहा है। इसके लिए अवार्ड्स की वेबसाइट पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। पुरस्कार बंगलूरू में 20 फरवरी को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पुरस्कार के लिए बनी ज्यूरी में फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति के अलावा आईआईएम अहमदाबाद के फ्रोफेसर अनिल गुप्ता और प्रोफेसर त्रिलोचन शास्त्री, खेल खेल में सिखाने वाले उद्योगपति अरविंद गुप्ता, आईआईटी हैदराबाद के प्रो. शर्मा और इंफोसिस के सुमित होंगे। सुधा मूर्ति का कहना है कि इन पुरस्कारों का विचार पैडमैन के नाम से मशहूर अरुणाचलम मुरुगनाथन जैसे लोगों की कहानी देखकर आया। इन लोगों के पास विचार थे, लेकिन उसे बड़े स्तर तक ले जाने के लिए पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
इसी तरह इंफोसिस सोशल इनोवेशन अवार्ड्स के लिए केवल विचार नहीं होना चाहिए, बल्कि वह छोटे स्तर पर दिखना भी चाहिए। फाउंडेशन उस मॉडल और उसके वीडियो को देखकर और उस विचार को व्यापक स्तर पर अपनाए जाने की संभावनाओं के आधार पर ही अपना फैसला लेगा। विजेताओं को न सिर्फ 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा, बल्कि उन्हें तीन महीने तक आईआईटी हैदराबाद में रेजीडेंशियल टेक्निकल मेंटरशिप पाने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन