फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Informal summit between PM Modi and xi jinping may be conducted at Mamallapuram Tamil Nadu

तमिलनाडु के मामल्लपुरम में हो सकती है पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच अनौपचारिक शिखर वार्ता

Mon, 02 Sep 2019 04:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 02 Sep 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Informal summit between PM Modi and xi jinping may be conducted at Mamallapuram Tamil Nadu
पीएम मोदी, शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
सरकार के शीर्ष सूत्रों ने यहां सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अक्टूबर में होने वाली अनौपचारिक शिखर वार्ता का आयोजन तमिलनाडु के तटीय शहर मामल्लपुरम में हो सकता है। नाम उजागर न करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि शीर्ष नेताओं के बीच होने वाली शिखर वार्ता की मेजबानी करने वाले संभावित स्थानों की सूची में तटीय शहर भी शामिल है। यह दो दिवसीय शिखर वार्ता मोदी और जिनपिंग के बीच दूसरी अनौपचारिक मुलाकात होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मामल्लपुरम उन संभावित शहरों की सूची में शामिल है जहां प्रधानमंत्री और चीनी राष्ट्रपति के बीच अनौपचारिक शिखर वार्ता का आयोजन किया जा सकता है। अधिकारी ने कोई नाम लिए बिना कहा कि कुछ अन्य भारतीय शहर भी इस सूची में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने इस संबंध में अन्य कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल में अभूतपूर्व दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भारत-चीन संबंधों को मजबूत करने के लिए मोदी और शी जिनपिंग के बीच मध्य चीनी शहर वुहान में कई बैठकें हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामल्लपुरम को महाबलीपुरम के नाम से भी जाना जाता है जहां विभिन्न प्राचीन मंदिर हैं। यह चेन्नई से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed