फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inflation in India less than developed countries Union minister bhagwat Karad

Inflation: केंद्रीय मंत्री बोले- भारत में चीन-अमेरिका की तुलना में कम महंगाई, तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था

Wed, 31 Aug 2022 10:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 31 Aug 2022 10:41 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका वित्तीय तबाही का सामना कर रहे हैं। कराड ने कहा, इन देशों की तुलना में भारत में महंगाई कम है और हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। 

विज्ञापन
Inflation in India less than developed countries Union minister bhagwat Karad
केंद्रीय मंत्री डॉ भागवत कराड - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने बुधवार को कहा कि भारत में महंगाई अमेरिका जैसे विकसित देशों की तुलना में कम है और महामारी के बाद की अवधि में घरेलू अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सात प्रतिशपर भारत में महंगाई की दर है जो अमेरिका और चीन की तुलना में कम है। कराड ने नासिक में संवाददाताओं से कहा, वास्तव में भारत में महंगाई है लेकिन दुनिया में यह ज्यादा है। अमेरिका और चीन में महंगाई दर आठ प्रतिशत से अधिक है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका वित्तीय तबाही का सामना कर रहे हैं। कराड ने कहा, इन देशों की तुलना में भारत में महंगाई कम है और हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। भारत दुनिया में पांचवें स्थान पर है। कोरोना महामारी के बाद हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया के किसी भी देश की तुलना में तेजी से बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के नेतृत्व में दो बार कम हुए ईंधन के दाम
उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ईंधन के दाम दो बार कम किए गए। मंत्री ने कहा, महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार ने भी राज्य में सत्ता में आने के बाद ईंधन की कीमतों में कमी की थी। यह सब महंगाई को कम करने के लिए किया गया था। 
 
पहले से मौजूद था जीएसटी
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर कराड ने कहा कि यह पहले उपकर के नाम पर मौजूद था। लेकिन अब केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद द्वारा निर्णय लिया जाता है। जीएसटी ढीले माल पर नहीं बल्कि ब्रांडेड या पैकेज्ड सामानों पर लगाया जाता है। 

 
एक सवाल के जवाब में भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी नेता पंकजा मुंडे, शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्री नहीं बन सकतीं क्योंकि वह विधायक नहीं हैं। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वह पार्टी से नाखुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed