{"_id":"60a3027d8ebc3e3fa74f8fd4","slug":"infectious-disease-experts-dr-gagandeep-kang-says-there-is-a-huge-difference-between-the-government-claims-and-the-reality-on-the-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण: संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. कंग ने कहा, वैक्सीन पर सरकार के दावे और हकीकत में काफी अंतर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना टीकाकरण: संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. कंग ने कहा, वैक्सीन पर सरकार के दावे और हकीकत में काफी अंतर
Tue, 18 May 2021 05:25 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 18 May 2021 05:25 AM IST
सार
- महामारी विशेषज्ञ ने कहा- नाक से दी जाने वाली और डीएनए वैक्सीन के अभी तक कोई प्रमाण नहीं
विज्ञापन
डॉ. गगनदीप कंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रमुख संक्रामक रोग विशेषज्ञों में से एक डॉ. गगनदीप कंग का कहना है कि वैक्सीन पर सरकार के दावे और हकीकत में काफी अंतर है। सरकार का दावा है कि इसी साल दिसंबर तक 216 करोड़ वैक्सीन खुराक उपलब्ध होंगी। इस पर डॉ. कंग ने कहा कि पिछले साल भी इन्होंने दिसंबर तक वैक्सीन मिलने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक जैसे वैक्सीन निर्माताओं की उत्पादन क्षमता में अभी तक सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा था कि नाक से दी जाने वाली वैक्सीन और जाइडस कैडिला कंपनी की डीएनए आधारित वैक्सीन भी कुछ ही महीने में मिल सकती है। इस पर डॉ. कंग का कहना है कि इन दोनों ही वैक्सीन की प्रभावी क्षमता को लेकर पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए इन दावों पर उन्हें संदेह है। सीएमसी वैल्लोर की डॉ. गगनदीप कंग वैक्सीन को लेकर कार्यरत राष्ट्रीय टास्क फोर्स में भी सदस्य हैं।
विज्ञापन
नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा था कि 55 करोड़ कोवाक्सिन, 75 करोड़ कोविशील्ड, 30 करोड़ बायो ई सब यूनिट, 5 करोड़ जायडस कैडिला डीएनए, 20 करोड़ नोवा, 6 करोड़ जिनोवा और स्पूतनिक वी की 15 करोड़ खुराक अगस्त से दिसंबर 2021 तक उपलब्ध होगीं। इसी को लेकर डॉ. कांग ने वर्तमान हालातों के आधार पर संदेह जताया है।
विज्ञापन