{"_id":"574d8e534f1c1b7c2810a358","slug":"industrialist-kamal-morarka-nominated-for-rajyasabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से उद्योगपति कमल मोरारका ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजस्थान से उद्योगपति कमल मोरारका ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो/ जयपुर
Updated Tue, 31 May 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
उद्योगपति और पूर्व सांसद कमल मोरारका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से उद्योगपति और पूर्व सांसद कमल मोरारका ने मंगलवार को अंतिम दिन राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मोरारका को कांग्रेस, राजपा एवं अन्य दलों व निर्दलियों का समर्थन मिला है। मोरारका ने पर्चा भरकर भाजपा को उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। उद्योगपति कमल मोरारका वर्ष 2012 में ब्रिटेन में हुई नीलामी में महात्मा गांधी की अमूल्य वस्तुएं खरीदकर काफी चर्चाएं बटोरी थी।
राजस्थान की चार सीटों के लिए भाजपा की ओर से केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम, वेंकैया नायडू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, आरबीआई के पूर्व सहायक प्रबंधक रामकुमार वर्मा और पूर्व डूंगरपुर राज घराने के हर्षवर्धन सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को पर्चा भरा था। इधर राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर हार्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे कुछ हासिल वाला नहीं है।