फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Industrial production increased by the highest percentage in seven months

Industry: औद्योगिक उत्पादन सात महीने में सबसे ज्यादा, 5.9 फीसदी बढ़ा

Sat, 13 Jul 2024 06:24 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Jul 2024 06:24 AM IST
सार

देश में औद्योगिक क्षेत्र में पिछले 7 महीनों में सबसे ज्यादा 5.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। बुनियादी ढांचा क्षेत्र का भी शानदार प्रदर्शन रहा है।

विज्ञापन
Industrial production increased by the highest percentage in seven months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

बिजली व खनन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर मई, 2024 में 5.9 फीसदी बढ़कर सात महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है।  इससे पहले औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अक्तूबर, 2023 में सर्वाधिक 11.9 फीसदी रही थी। मई, 2023 में यह 5.7 फीसदी और अप्रैल, 2024 में 5 फीसदी रही थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिजली क्षेत्र के उत्पादन मई में 13.7 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली। मई, 2023 में इसकी दर 0.9 फीसदी रही थी। खनन क्षेत्र में उत्पादन एक साल पहले के 6.4 फीसदी से बढ़कर 6.6 फीसदी पहुंच गया। अप्रैल-मई में औद्योगिकी उत्पादन की वृद्धि 5.4 फीसदी रही।  
विज्ञापन


बुनियादी ढांचा क्षेत्र का शानदार प्रदर्शन
बुनियादी ढांचा/निर्माण क्षेत्र में उत्पादन की वृद्धि दर मई में 6.9 फीसदी रही। मई, 2023 में इसमें 13 फीसदी की गिरावट रही थी। कंज्यूमर ड्यूरेबल का उत्पादन भी 1.5 फीसदी से बढ़कर 12.3 फीसदी पहुंच गया। हालांकि, विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर एक साल पहले के 6.3 फीसदी से घटकर 4.6 फीसदी रह गई। कैपिटल गुड्स श्रेणी में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed