फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indus Water Treaty Expert proceedings organised in Vienna India and Pakistan delegations participated

Indus Water Treaty: वियाना में विशेषज्ञ कार्यवाही का आयोजन, भारत-पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल हुए शामिल

Fri, 22 Sep 2023 02:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Sep 2023 02:48 AM IST
सार

विदेश जल संसाधन विभाग के सचिव के नेतृत्व में भारत से एक प्रतिनिधिमंडल किशनगंगा और रतले मामले में तटस्थ विशेषज्ञ कार्यवाही की बैठक में शामिल हुआ। यह बैठक वियना में स्थायी मध्यस्थता न्यायालय में 20 और 21 सितंबर को हुई।

विज्ञापन
Indus Water Treaty Expert proceedings organised in Vienna India and Pakistan delegations participated
सिंधु जल संधि

विस्तार

पाकिस्तान और भारत के बीच सिंधु जल संधि को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच भारत वियाना में आयोजित दो दिवसीय बैठक में शामिल हुआ। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे भारत के मुख्य वकील के रूप में बैठक में शामिल हुए थे। यह बैठक सिंधु जल संधि के तहत भारत के अनुरोध पर नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ की ओर से बुलाई गई थी।

विज्ञापन

मध्यस्थता न्यायालय में हुई विशेषज्ञ कार्यवाही
विदेश जल संसाधन विभाग के सचिव के नेतृत्व में भारत से एक प्रतिनिधिमंडल किशनगंगा और रतले मामले में तटस्थ विशेषज्ञ कार्यवाही की बैठक में शामिल हुआ। यह बैठक वियना में स्थायी मध्यस्थता न्यायालय में 20 और 21 सितंबर को हुई। मंत्रालय ने बताया कि बैठक सिंधु जल संधि के तहत भारत के अनुरोध पर नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ द्वारा बुलाई गई थी, जिसमें भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन

मंत्रालय ने जारी किया बयान
विदेश मंत्रालय ने कहा कि तटस्थ विशेषज्ञ कार्यवाही जारी है और कुछ समय तक जारी रहने की उम्मीद है। भारत ने विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता न्यायालय की प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत का मानना है कि दो समवर्ती प्रक्रियाओं की शुरुआत सिंधु जलसंधि में निर्धारित तीन-चरणीय तंत्र के प्रावधान का उल्लंघन है। भारत तटस्थ विशेषज्ञ कार्यवाही के माध्यम से विवाद के समाधान पर जोर दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed