फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indrani-Peter will end 16-year relationship, court will arrive for divorce

इंद्राणी-पीटर खत्म करेंगे 16 साल का रिश्ता, तलाक के लिए पहुंचेंगे कोर्ट

Sun, 16 Sep 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Sun, 16 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Indrani-Peter will end 16-year relationship, court will arrive for divorce
indrani, peter
बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड मामले में साल 2015 से जेल में बंद पूर्व मीडिया मुगल पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी के बीच 16 साल का रिश्ता खत्म होने वाला है। दोनों आपसी सहमति से तलाक लेना चाहते हैं। कोर्ट ने उनकी तलाक की अर्जी स्वीकार कर ली है। मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी। इस दौरान इंद्राणी और पीटर दोनों कोर्ट में हाजिर रहेंगे।
विज्ञापन


अपनी ही बेटी शीना की हत्या की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी अपने दूसरे पति पीटर मुखर्जी से रिश्ता खत्म करना चाहती हैं। इंद्राणी के वकील की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिसमें कहा गया था कि दोनों अपनी मर्जी से तलाक लेना चाहते हैं। इसलिए अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट की इजाजत चाहते हैं, क्योंकि जेल से बाहर निकलने के लिए कोर्ट की अनुमति जरूरी है। सीबीआई कोर्ट ने दोनों को फैमिली कोर्ट में हाजिर होने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से भायखला जेल के अधिकारियों को ताकीद की है कि मंगलवार को सुबह 11 बजे इंद्राणी को फैमिली कोर्ट में पेश करें। वहीं, ऑर्थर रोड जेल अधिकारी को भी निर्देश दिया गया है कि तय समय पर पीटर मुखर्जी को भी फैमिली कोर्ट में पेश किया जाए। इससे पहले जून में इंद्राणी के वकील ने कोर्ट के बताया था कि पीटर ने तलाक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में हुई थी शीना बोरा की हत्या

इंद्राणी मुखर्जी ने नवंबर 2002 में पीटर मुखर्जी से शादी की थी। अप्रैल 2012 में शीना बोरा की नवी मुंबई से आगे पेण के जंगलों में हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया था। इस हत्याकांड के आरोप में इंद्राणी और पीटर के अलावा इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना भी जेल में बंद हैं। इंद्राणी से शादी से पहले पीटर के दो बेटे हैं। वहीं, इंद्राणी को पूर्व पति से एक बेटा मिखाइल है जबकि बेटी शीना थी। इसके अलावा एक अन्य बेटी विधि पूर्व पति संजीव खन्ना से है। विधि दोनों के जेल जाने से पहले इंद्राणी और पीटर के साथ लंदन में रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed