फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indrani mukerjea the prime accused in the sheena bora murder case, supreme court seeks response from central bureau of investigation bail plea in supreme court on a bail plea of indrani mukerjea

Sheena Bora Murder Case: इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सीबीआई से मांगा जवाब

Fri, 18 Feb 2022 01:21 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Fri, 18 Feb 2022 01:21 PM IST
सार

इस मामले में पुलिस ने इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी और बेटे राहुल से भी पूछताछ की गई। बाद में पीटर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
indrani mukerjea the prime accused in the sheena bora murder case, supreme court seeks response from central bureau of investigation bail plea in supreme court on a bail plea of indrani mukerjea
इंद्राणी मुखर्जी - फोटो : PTI

विस्तार

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई  को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सीबीआई और महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है। जस्टिस एल नागेश्वर राव और पीएस नरसिम्हा की पीठ ने सीबीआई और राज्य सरकार से मुखर्जी की याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें 16 नवंबर, 2021 को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। जिसमें उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी। सुनवाई की अगली तारीख तीन मार्च है। 
विज्ञापन


इंद्राणी मुखर्जी ने बाम्बे हाईकोर्ट से जमानत मांगी थी जो उन्हें नहीं मिल सकी थी। इंद्राणी की दलील थी कि उसका मुकदमा छह साल से भी ज्यादा समय से चल रहा है। अभी इसके जल्द निपटने की कोई संभावना नहीं है। उनकी तरफ से वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि इंद्राणी करीब साढ़े छह साल से  जेल में हैं। अगले 10 साल में भी ट्रायल खत्म नहीं होगा क्योंकि अभी 185 गवाहों का परीक्षण अभी बाकी है। इंद्राणी मुखर्जी दिमागी बीमारी से पीड़ित भी हैं, लिहाजा उन्हें जमानत दे दी जाए।
विज्ञापन


पहले भी कई बार हो चुका है जमानत से इनकार
शीना बोरा की हत्या को लेकर अगस्त 2015 में इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी हुई थी। वे गिरफ्तारी के बाद से मुंबई की बायकुला महिला जेल में बंद हैं।  सीबीआई 2012 से इस मामले की जांच कर रही है। सीबीआई ने आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की याचिका पर सीबीआई की विशेष अदालत में अपना जवाब दाखिल किया था जिसमें शीना के जिंदा होने के उसके दावे की जांच की मांग की गई थी। सीबीआई की विशेष अदालत पहले भी मुखर्जी को जमानत देने से कई बार मना कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है इंद्राणी मुखर्जी पर लगा आरोप
इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है। 24 अप्रैल 2012 को शीना बोरा की हत्या करने के आरोप में ट्रायल चल रहा है। शीना बोरा इंद्राणी के पहले पति की संतान थी।  उन पर आरोप था कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपनी बेटी शीना की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को रायगढ़ जिले में दफना दिया था। जांच एजेंसियों का दावा था कि शीना बोरा के अवशेष भी मिले हैं। पिछले साल दिसंबर में इंद्राणी मुखर्जी ने एक बहुत बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनकी बेटी शीना बोरा जिंदा है और कश्मीर में है। इस बात को लेकर उन्होंने सीबीआई डाइरेक्टर को एक चिट्ठी भी लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed