फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indonesia plane crash : DGCA gave orders to check Indian aeroplanes

इंडोनेशिया हादसा : डीजीसीए ने दिए भारतीय विमानों की जांच के आदेश

Sat, 10 Nov 2018 06:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Nov 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
Indonesia plane crash : DGCA gave orders to check Indian aeroplanes

भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो और गोएयर को अपने विमानों के इंजनों की जांच करने और उनमें आ रही समस्या को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि ये निर्देश इंडोनेशिया में हुए विमान हादसे को ध्यान में रखकर दिए गए हैं। डीजीसीए ने इंडिगो और गोएयर को 15 प्रैट एंड व्हिटनी इंजनों में समस्या को लेकर आदेश जारी किया है, जो इन दोनों कंपनियों के ए-320 नियो विमानों में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रैट एंड व्हिटनी इंजनों में समस्या के चलते इन दोनों कंपनियों को इस साल के शुरू में भी अपने 82 विमानों को उड़ान भरने से रोकना पड़ा था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने तब अपने अमेरिकी समकक्ष फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के आधार पर इन विमानों को रोका था।
विज्ञापन


एफएए ने प्रैट एंड व्हिटनी के इंजनों में हाई प्रेशर कंप्रेशर फ्रंट हब कॉरिसन को बदले जाने की आवश्यकता जताई थी। इंडिगो के 13 विमान और गोएयर के 2 विमानों के इंजन इसके दायरे में आ रहे हैं। दोनों कंपनियों को इसमें सुधार के लिए 12 दिसंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने ये भी बताया कि डीजीसीए ने जेट एयरवेज और स्पाइसजेट को भी उनके 6 बोइंग-737 मैक्स विमानों में एक सेंसर को लेकर जांच के लिए सतर्क किया है। ये वैसे ही बोइंग विमान हैं, जैसा पिछले महीने के अंत में इंडोनेशिया के समुद्र में गिर गया था। उस हादसे में 180 लोग मारे गए थे। हालांकि इन दोनों कंपनियों को निर्देश दिए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed