फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indo Pacific Armies Chiefs Conference US army chief Randy George statement

अमेरिकी सेना प्रमुख का बड़ा बयान: 'हमारी सेनाओं के बीच दोस्ती बेहद अहम, साथ अभ्यास में हम काफी कुछ सीख रहे'

Tue, 26 Sep 2023 01:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 26 Sep 2023 01:24 PM IST
सार

हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन को भारतीय सेना प्रमुख मनोज पांडे के साथ संबोधित करते हुए अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज ने बताया कि हम यहां भूमि शक्ति पर चर्चा करने आए हैं।

विज्ञापन
Indo Pacific Armies Chiefs Conference US army chief Randy George statement
Randy George - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली में आयोजित हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन में अमेरिका के सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज भी अन्य 17 देशों के सेना प्रमुखों के साथ शामिल हुए। उन्होंने इस सम्मेलन में हिंद-प्राशांत की स्थिरता में भारत और अमेरिका के संबंधों को महत्वपूर्ण बताया है। सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज ने कहा कि दोनों देशों के सेनाओं के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत और अमेरिकी सेना 13वां द्विवार्षिक हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन (आईपीएसीसी), 47वां वार्षिक हिंद-प्रशांत सेना प्रबंधन सम्मेलन (आईपीएएमएस) और 9वां सीनियर एनलिस्टेड फोरम की मेजबानी 25-27 सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी के मानेकशॉ केंद्र में आयोजित करने वाली है। इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोस्ती और संवाद के जरिए शांति और स्थिरता बनाए रखना है। 
विज्ञापन


अमेरिकी सेना प्रमुख ने कहा, 'हमारी सेना अपनी कौशल को और तेज करने की कोशिश कर रहे हैं, हम एक-दूसरे से बहुत कुत कुछ सीख रहे हैं। वे भरोसा कायम करने के साथ हमारी सेना के साथ दोस्ती को भी मजबूत कर रहे हैं। हमें मालूम है कि वैश्विक सुरक्षा वातावरण में भरोसा और मित्रता कितनी आवश्यक है। ऐसे में एक अच्छा भागीदार होना बहुत आवश्यक है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि शक्ति पर चर्चा
हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन को भारतीय सेना प्रमुख मनोज पांडे के साथ संबोधित करते हुए अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज ने बताया कि हम यहां भूमि शक्ति पर चर्चा करने आए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं, जनरल मनोज पांडे और हमारे सभी साथी प्रमुख  आईपीएसीसी में भूमि ऊर्जा नेटवर्क बना रहे हैं, जो इस क्षेत्र को एक साथ बांधता है।' कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आर्मी प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बताया कि भूमि शक्ति के बीच सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा, इस साल आईपीएसीसी का थीम शांति के लिए एक-साथ: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना।


होनुलुलु में आयोजित आईपीएएमएस के पहले सम्मेलन में महज नौ देश शामिल हुए थे, जो कि 2017 में कोरिया के सिओल में आयोजित हुए सम्मेलन में बढ़कर 31 हो गए थे। वहीं हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन दो साल में एक बार आयोजित किया जाएगा। भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार को दिल्ली सम्मेलन में शामिल होने वाले सेना के प्रमुखों के साथ मुलाकात की। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले सेना प्रमुखों में जापान के जनरल मोरिशिता यसुनोरी, ऑस्ट्रेलियाई आर्मी के जनरल साइमन स्टुअर्ट, अमेरिका के सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज, वियतनाम पीपुल्स आर्मी के डिप्टी चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल गुयेन दोआन अन्ह और केन्याई सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीटर म्बोगो नजीरू शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed