{"_id":"6824f94fc963424c8c00da23","slug":"indo-myanmar-border-indian-army-spear-corps-manipur-chandel-dist-assam-rifles-armed-cadres-neutralised-update-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo-Myanmar Border: मणिपुर के चंदेल जिले में 10 उग्रवादी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद; ऑपरेशन जारी...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indo-Myanmar Border: मणिपुर के चंदेल जिले में 10 उग्रवादी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद; ऑपरेशन जारी...
Thu, 15 May 2025 01:43 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 15 May 2025 01:43 AM IST
सार
भारतीय सेना की पूर्वी कमान को भारत-म्यांमार सीमा पर बड़ी सफलता मिली है। सेना ने बताया कि संदिग्ध सशस्त्र कैडरों (उग्रवादी) की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया गया। कार्रवाई के दौरान 10 कैडरों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
भारतीय सेना का चिह्न (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर में एक अभियान के दौरान सेना को बड़ी कामयाबी मिली। मणिपुर के चंदेल जिले में सैनिकों पर संदिग्ध सशस्त्र कैडरों ने फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 10 कैडरों को मार गिराया। साथ ही मणिपुर के विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार भी किया है। मामले में भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया ऑपरेशन अभी भी जारी है।
विज्ञापन
चंदेल जिले के न्यू समतल गांव में संदिग्ध गतिविधि की खुफिया सूचना मिली
सेना की पूर्वी कमान ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, 'भारत-म्यांमार सीमा के पास चंदेल जिले के खेंगजॉय तहसील के न्यू समतल गांव के पास सशस्त्र कैडरों की आवाजाही की विशेष खुफिया जानकारी मिली।'
विज्ञापन
स्पीयर कोर के तहत आने वाली असम राइफल्स का ऑपरेशन
भारत और म्यांमार की सीमा पर मणिपुर के चंदेल जिले में इस अभियान के बारे में भारतीय सेना ने बताया कि स्पीयर कोर के तहत आने वाली असम राइफल्स की इकाई ने 14 मई 2025 को एक ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान, सैनिकों पर संदिग्ध कैडरों ने गोलीबारी की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: थल-वायु-नौसेना के शानदार तालमेल पर CDS की मौजूदगी में मंथन, बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात
सैनिकों पर गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई, 10 कैडरों को मार गिराया
सेना ने बताया कि सुरक्षाबलों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जवाबी कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी में 10 कैडरों को मार गिराया गया। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।
सुरक्षाबलों का एक्शन, सात उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस और सुरक्षाबलों ने विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारियां थौबल, काकचिंग, बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों से की गई हैं। मामले में थौबल जिले के लेरोंगथेल प्रिटा इलाके से बुधवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय सदस्य आरके मुबिसना मेइतेई (47) और मोइरांगथेम नरेश सिंह (28) को गिरफ्तार किया गया। दोनों जबरन वसूली में शामिल थे। इनके पास से दो पिस्टल, मैगजीन और सात कारतूस बरामद किए गए।