फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indira Gandhi International displaces New York JFK to become top 20 airport

दुनिया के 20 व्यस्त एयरपोर्ट में हुई दिल्ली के IGI की एंट्री, न्यूयॉर्क के JFK को छोड़ा पीछे

Tue, 10 Apr 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi International displaces New York JFK to become top 20 airport
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा - फोटो : फाइल फोटो

इंदिरा गांधी अतंर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसी वजह से इसे दुनिया के टॉप 20 व्यस्त एयरपोर्ट में जगह मिली है। यात्री संख्या के मामले में इसने न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को पीछे छोड़ दिया है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) की 2017 की रिपोर्ट के अनुसार सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में भारत 16वें पायदान पर है। काउंसिल के अनुसार कोलकाता, हैदराबाद, बैंगलोर और चेन्नई उन एयरपोर्ट में शामिल हैं जिनमें पिछले साल से काफी बढ़ोत्तरी हुई है। 

विज्ञापन


एसीआई जो विश्व के हवाई अड्डों का व्यापार संघ है उसने साल 2017 में दुनियाभर के 1,202 एयरपोर्ट के डाटा को संकलित किया था। जिसमें भारत और चीन में लगातार पैसेंजर ट्रैफिक बढ़ रहा है। एसीआई ने कहा- जिस तरह से कम समय में भारत का विमानन बाजार बढ़ा है उससे यह बात साफ है कि आने वाले सालों में वह दुनिया का सबसे बड़ा विमानन बाजार बन जाएगा। मजबूत आर्थिक बुनियाद ने बंगाल टाइगर को जगाने का काम किया है। इसकी वजह से ही यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बना है। 
विज्ञापन


विश्व हवाई अड्डा यातायात ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले समय में यात्री प्रवाह के मामले में चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन सकता है। आईजीआई एयरपोर्ट 2016 में 22वें स्थान पर था यानी बीते साल के मामले में वह छह पायदान चढ़ा है। यह रैंकिंग 2017 में सबसे अधिक यात्रा वाले एयरपोर्ट के लिए शुरुआती यात्री ट्रैफिक के परिणामों पर आधारित है। एसीआई के अनुसार- पैसेंजर ट्रैफिक के मामले में दिल्ली देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। इसमें हर साल 14.1 प्रतिशत की दर से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed