फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indira Gandhi Death Anniversary News: Congress leader Rahul Gandhi pays tribute to former Prime Minister at Shakti Sthal, Sonia gandhi, Priyanka gandhi

Indira Gandhi Death Anniversary: राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि, बताया नारी शक्ति का प्रतीक

Sun, 31 Oct 2021 11:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 31 Oct 2021 11:24 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Indira Gandhi Death Anniversary News: Congress leader Rahul Gandhi pays tribute to former Prime Minister at Shakti Sthal, Sonia gandhi, Priyanka gandhi
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और ‘आयरन लेडी’ कही जाने वाली इंदिरा गांधी की आज 37वीं पुण्यतिथी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की साल 1984 में  आज के ही दिन सिख अंगरक्षक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भी ट्वीट करके पूर्व प्रधानमंत्री के देश को दिए योगदान की सराहना की। पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इंदिरा गांधी ने ताकत का प्रतिनिधित्व किया। वह बलिदान का प्रतीक हैं। उन्होंने सेवा का प्रतिनिधित्व किया। भारत की लौह महिला, हमारी पहली महिला प्रधानमंत्री, सच्ची भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी की याद में पुणे में प्रदर्शनी का उद्घाटन
पुणे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता उल्हास पवार ने इंदिरा गांधी की याद में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है। कांग्रेस पार्टी की शहर इकाई की तरफ से बालासाहब ठाकरे आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कांग्रेस नेता अभय छाजेड़ इस कार्यक्रम के आयोजक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed