फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indira Gandhi Birthday special

... और हाथी पर चढ़कर साढ़े तीन घंटे में बेलची पहुंची इंदिरा

Sat, 19 Nov 2016 10:24 PM IST
शशिधर पाठक
शशिधर पाठक Updated Sat, 19 Nov 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi Birthday special
फाइल फोटो
बिहार के नालंदा जिले के बेलची में ग्यारह दलितों का नर संहार हुआ था। खबर इंदिरा जी तक पहुंची और उन्होंने बेलची जाने का निर्णय ले लिया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उनके 100वें जन्मदिन पर अपने व्याख्यान में बेलची यात्रा को याद करते हुए बताते हुए हैं कि इंदिरा कितनी दृढ़ निश्चयी थी।
विज्ञापन


बेलची तक सड़क के रास्ते से पहुंचना बहुत कठिन था। कांग्रेस नेताओं ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और जाने का निर्णय लिया। इंदिरा जी ने कहा कि हम बेलची जरूर जाएंगे, चाहे हमें पूरी रात पैदल ही क्यों न चलना पड़े।
विज्ञापन


मंगाना पड़ा हाथी
इंदिरा जी जीप से बेलची के लिए आगे बढ़ी। रास्ता कठिन था ही। अचानक कीचड़ में जीप फंस गई। जीप को निकालने के लिए ट्रैक्टर बुलाया गया। कोई समाधान न निकलते देख इंदिरा जी जीप से कूद गईं और साड़ी को टखने तक उठाकर पैदल चलने लगी। कीचड़ में आगे बढ़ना मुश्किल होता जा रहा था, लेकिन वह आगे बढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इस तरह से पैदल चलकर बेलची पहुंचने के लिए भी तैयार हैं। अंत में हाथी लाया गया और इंदिरा जी हाथी पर बैठकर साढ़े तीन घंटे में बेलची के लोगों का दर्द जानने पहुंची। उनकी आवाज के साथ खड़ी हुई और न्याय देने की गुहार लगाया।


किसी ने नहीं की ऐसी यात्रा
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि दलितों के साथ अत्याचार विरुद्ध आवाज उठाने के लिए जहां तक मेरा ख्याल है किसी राष्ट्रीय नेता ने कभी ऐसी यात्रा नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed