फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indira Gandhi being left out of 'misogynist' BJP govt's Vijay Diwas celebrations: Priyanka

प्रियंका का भाजपा पर निशाना: कहा- सरकार ने विजय दिवस समारोह में इंदिरा गांधी के योगदान को भुलाया, जानिए किसने क्या कहा?

Thu, 16 Dec 2021 05:50 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 16 Dec 2021 05:50 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को उनका हक देना शुरू करें। 

विज्ञापन
Indira Gandhi being left out of 'misogynist' BJP govt's Vijay Diwas celebrations: Priyanka
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को स्त्री जाति से द्वेष रखने वाली भाजपा सरकार के विजय दिवस समारोह से बाहर कर दिया गया। साथ ही कहा कि अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को उनका हक देना शुरू करें। विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय की याद में मनाया जाता है। उस समय पाकिस्तान का हिस्सा रहा बांग्लादेश युद्ध के बाद एक स्वतंत्र देश बन गया था।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, हमारी पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भाजपा सरकार के विजय दिवस समारोह से बाहर रखा जा रहा है। यह उस दिन की 50वीं वर्षगांठ पर किया गया जब उन्होंने भारत को जीत दिलाई और बांग्लादेश को आजाद कराया। नरेंद्र मोदी जी, महिलाएं आपकी बातों पर विश्वास नहीं करतीं। आपका पितृसत्तात्मक रवैया अस्वीकार्य है। अब समय आ गया है कि आप महिलाओं को उनका हक देना शुरू करें। 
विज्ञापन


मोदी सरकार विनाशकारी, प्रधानमंत्री को सिर्फ चुनाव हारने का डर: चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को विनाशकारी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को केवल एक चीज से डरते हैं और वो है- चुनावमें मिलने वाली हार। उन्हें अपनी पार्टी के सहयोगियों सहित किसी और चीज की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से नीचे जा रहा है और अगर मौजूदा सरकार बनी रहती है तो देश गंभीर संकट में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने भी साधा निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान धर्म के नाम पर बना था, फिर भी वो एक नहीं रह पाया और पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। धर्म के नाम पर देश बन सकता है लेकिन देश कायम नहीं रह सकता इसका हमारे सामने पाकिस्तान का उदाहरण है। आप इस देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करते हो, धर्म के नाम पर बांटने की बात करते हो क्या इतने बड़े देश में ये संभव है, देश का भविष्य क्या होगा।


गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैन्य अधिकारियों-जवानों के आश्रितों को भी नौकरियां देगी। उन्होंने शहीदों के आश्रितों की श्रेणी का विस्तार करने की भी घोषणा की। इस घोषणा से 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैन्य अधिकारियों-जवानों के आश्रितों को नौकरी दिए जाने का मार्ग प्रशस्त होगा। पूर्व के नियमों में 15 अगस्त 1947 से 31 दिसंबर 1970 तक के राजस्थान के शहीदों के आश्रित परिवार के एक सदस्य को नियुक्ति देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed