फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indira Banerjee inaugurates country first telemedicine center in Kolkata

कोलकाता: देश के पहले टेलीमेडिसिन केंद्र का उद्घाटन, जस्टिस बनर्जी ने कहा- स्वास्थ्य देखभाल एक बुनियादी मानव अधिकार

Sun, 24 Apr 2022 09:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 24 Apr 2022 09:19 PM IST
सार

न्यायमूर्ति बनर्जी ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल एक बुनियादी मानवाधिकार है और मुझे उम्मीद है कि कोलकाता में टेलडॉक की शुरुआत से पश्चिम बंगाल और उसके पड़ोसी राज्यों के लोग लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
Indira Banerjee inaugurates country first telemedicine center in Kolkata
जस्टिस इंदिरा बनर्जी - फोटो : social media

विस्तार

उच्चतम न्यायालय की न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी ने रविवार को कोलकाता में बने भारत के पहले टेलीमेडिसिन केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे पूर्वी राज्यों के मरीजों को फायदा होगा।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति बनर्जी ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल एक बुनियादी मानवाधिकार है और मुझे उम्मीद है कि कोलकाता में टेलडॉक की शुरुआत से पश्चिम बंगाल और उसके पड़ोसी राज्यों के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

कोलकाता के इलियट रोड स्थित ''टेलडॉक परामर्श क्लीनिक'' का संचालन मदुरै के मीनाक्षी मिशन अस्पताल द्वारा किया जाएगा।

इस मौके पर अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि टेलडॉक को दुनिया का सबसे उन्नत टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म माना जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कोलकाता में बनाया गया केंद्र वैश्विक स्तर पर इसका सातवां केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति बनर्जी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कंप्यूटर के उपयोग में तेजी आई है और यहां तक कि अदालतों को भी वस्तुतः सारा काम ऑनलाइन ही करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उन्हें महीने में एक बार मदुरै जाना पड़ता था क्योंकि उच्च न्यायालय की एक पीठ दक्षिणी तमिलनाडु के शहर में है। न्यायमूर्ति बनर्जी ने कहा कि उन्हें मदुरै में एक अस्पताल के बच्चों के कैंसर खंड का दौरा करने का अवसर मिला और वे भावुक हो गईं। उन्होंने कहा,लेकिन जो उपचार किया जा रहा था वह वास्तव में प्रभावशाली था, अस्पताल साफ-सुथरा था, चिकित्सकों का दृष्टिकोण मानवीय था।''

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और अन्य पूर्वी राज्यों के मरीज विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए दक्षिण भारत जाते हैं। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान यात्रा करने और वहां खड़े होने की परेशानी से अब काफी हद तक बचा जा सकता है क्योंकि यहां कंप्यूटर से जांच की जाती है। अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि टेलडॉक कोलकाता में मरीजों को निदान, परामर्श और उपचार के लिए अस्पताल की 45 विभिन्न विशिष्टताओं के डॉक्टरों से सीधे परामर्श करने की अनुमति देगा।


अस्पताल के अध्यक्ष डॉ एस गुरुशंकर ने कहा कि यह मरीजों को अनावश्यक यात्रा से बचने और संपूर्ण व्यक्ति की आभासी देखभाल सुविधा के माध्यम से विभिन्न विशिष्टताओं के विशेषज्ञों से जुड़ने में मदद करेगा। टेलडॉक के माध्यम से डॉक्टर से परामर्श करने के बाद और निदान के आधार पर, मरीज विशेष उपचार और सर्जरी प्राप्त करने के लिए मदुरै के अस्पताल जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed