फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo plane A320 engine spreads during flight

उड़ान के दौरान फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन, पायलट ने दिखाई सूझबूझ 

Thu, 27 Dec 2018 05:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: आसिम खान Updated Thu, 27 Dec 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
Indigo plane A320 engine spreads during flight

पोर्ट ब्लेयर से यात्रियों को कोलकाता ले जा रहे विमान का अचानक इंजन फैल हो गया जिसकी वजह से यात्रियों में डर फैल गया। घटना 23 दिसंबर की है जहां इंडिगो के A320 विमान ने पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता के लिए उड़ान भरी। अचानक विमान का एक इंजन फैल हो गया जिसके बाद उसे वापस पोर्ट ब्लेयर में ही उतारना पड़ा। 

विज्ञापन


इंडियो की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 23 दिसंबर को इंडिगो के A320 विमान जो पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता के लिए जा रहा था उसे वापस पोर्ट ब्लेयर में ही उतारना पड़ा। उसका एक इंजन फैल हो गया था और पायलट को लगा कि इंजन नंबर दो के ऑयल प्रेशर में कोई दिक्कत है। इंडिगो ने कहा है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

    
अब इस विमान को लगभग एक हफ्ते के लिए पोर्ट ब्लेयर में ही रखा जाएगा, जहां उसके इंजन को ठीक किया जाएगा। गोरतलब है कि इससे पहले भी इंडिगो के कई विमानों में इस प्रकार की दुर्घटना होने से बच गए थे। कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लखनऊ जाने वाले इंडिगो के विमान में बम की सूचना मिलने के बाद उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया था। तब एक महिला यात्री ने 15 दिसंबर को शिकायत की थी कि लखनऊ जा रहे इंडिगो के विमान में बम है। जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए विमान की उड़ान रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed