फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo passenger slaps fellow traveller onboard Mumbai-Kolkata flight

इंडिगो की फ्लाइट में बवाल: यात्री ने अपने सहयात्री को मारा थप्पड़, मचा हड़कंप; इंडिगो ने लिया ये बड़ा एक्शन

Sat, 02 Aug 2025 07:24 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 02 Aug 2025 07:24 PM IST
सार

मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E138 में शुक्रवार को एक यात्री ने अचानक खड़े दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया।एयरलाइन ने कहा है कि उड़ान के दौरान किसी भी तरह के अनुशासनहीन व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल उस यात्री को इंडिगो की सभी फ्लाइट्स से बैन कर दिया गया।

विज्ञापन
IndiGo passenger slaps fellow traveller onboard Mumbai-Kolkata flight
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इंडिगो की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट 6E138 में शुक्रवार को एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम को सौंप दिया गया। सीआईएसएफ ने जांच के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, एयरलाइन ने आरोपी को उपद्रवी घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में एक यात्री को अचानक खड़े यात्री को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। केबिन क्रू ने आरोपी को रोकने की कोशिश की। इसके बाद पीड़ित यात्री रोने लगा। एक यात्री ने कहा कि पीड़ित को पैनिक अटैक आया था। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। यह उड़ान एयरबस A321 विमान से संचालित थी।

विज्ञापन

इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि हमें अपनी उड़ान में हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। ऐसा अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हम इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित नियामक एजेंसियों को विधिवत सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Manipur Landslides: मणिपुर में भारतीय वायुसेना और असम राइफल्स का संयुक्त राहत अभियान, 18 गांवों तक पहुंचाई मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक यात्री अपनी सीट पर बैठा हुआ है और अचानक बगल में खड़े एक अन्य यात्री को जोरदार थप्पड़ मार देता है। थप्पड़ लगते ही पीड़ित यात्री रोने लगता है और उसे वहां से हटा दिया जाता है। वीडियो में एक केबिन क्रू सदस्य को आरोपी को कहते हुए सुना जा सकता है ऐसा मत करिए। वहीं, एक अन्य यात्री आरोपी से पूछता है, "आपने उसे क्यों मारा? आपको किसी को मारने का कोई हक नहीं है।


ये भी पढ़ें:- Arunachal: ईस्ट सियांग में मेंटर सचिव यशपाल गर्ग ने की बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

मामले में एक और यात्री वीडियो में यह भी कहते सुना गया कि पीड़ित यात्री को शायद पैनिक अटैक (घबराहट) हो रहा था। यह साफ नहीं हो सका कि यह घटना फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले हुई या विमान हवा में था। फ्लाइट एयरबस A321 विमान से संचालित की जा रही थी। इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विमानन सेवाओं में संवेदनशीलता की जरूरत पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। एयरलाइन और डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) की ओर से आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

इंडिगो ने लिया बड़ा एक्शन
घटना के बाद इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने संबंधित यात्री की पहचान कर ली है और मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। एयरलाइन ने कहा कि हम उड़ानों के दौरान अनुशासनहीन और आक्रामक व्यवहार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते। इस व्यक्ति को हमारे सभी विमानों से बैन कर दिया गया है। एयरलाइन ने बताया कि यह फैसला नियमों के तहत सभी जांच के बाद लिया गया है। घटना की सूचना डीजीसीए सहित अन्य संबंधित एजेंसियों को दी गई है और कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इंडिगो ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और उड़ान के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed