{"_id":"593ad7b34f1c1b51039c8f2d","slug":"indigo-passenger-falls-asleep-on-airport-bus-for-six-hours-misses-flight-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट की बस में सो गया पैसेंजर, प्लेन छूटा और घंटो फंसा रहा पार्किंग में!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयरपोर्ट की बस में सो गया पैसेंजर, प्लेन छूटा और घंटो फंसा रहा पार्किंग में!
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट की बस में सो गया पैसेंजर, प्लेन छूटा और घंटो फंसा रहा पार्किंग में!
- फोटो : HT, File Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति को बेंगलुरू की फ्लाइट पकड़नी थी। पर वो बोर्डिंग के लिए जाते समय बस में ऐसा सोया कि 6 घंटों तक सोता ही रह गया। उसका प्लेन अपनी मंजिल तक पहुंच चुका था, पर वो बस की पार्किंग में खड़ी बस में अपनी नींद पूरी कर रहा था। दरअसल, बोर्डिंग के लिए बस में चढ़ने के बाद बस के ड्राइवर ने सभी यात्रियों को उतार दिया। पर इस यात्री की तरफ उसका ध्यान ही नहीं गया और वो बस को पार्किंग में खड़ी कर अपने घर चला गया।
सीआईएसएफ ने मुंबई पुलिस और ब्यूरो फॉर सिविल एविएशन सिक्यूरिटी को दी शिकायत में कहा है कि इंडिगो क्रू के लोग बेहद लापरवाह हैं। पैसेंजर बस में सोता रह जाता है, पर बोर्डिंग पास होने के बावजूद इंडिगो की तरफ से उसे ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया जाता।
ये घटना 4 जून की है। जिसमें चेक इन के बाद भी पैसेंजर अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। पैसेंजर का नाम विनोय प्रेम है और वो मुंबई के टर्मिनल-1 से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट नंबर 6ई-799 में बैठने वाला था। पर वो बोर्डिंग के लिए बस में बैठा और सो गया।
विज्ञापन
ये पैसेंजर इतनी गहरी नींद में था कि अगले 6 घंटों तक बस में ही पड़ा रहा। इस दौरान बस का ड्राइवर बस को मेंटिनेंट एरिया में खड़ा करके चला गया। करीब आधी रात में बस खड़ी करने आए दूसरे ड्राइवर ने उसे बस में ही देखा और सीआईएसएफ को सूचित किया।