फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo, Mumbai airport get Centre's notice over passengers eating on tarmac

Video: 'रनवे' पर बैठकर खाना खाते नजर आए यात्री तो उड्डयन मंत्री ने लिया संज्ञान; कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 16 Jan 2024 03:00 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 Jan 2024 03:00 PM IST
सार

रविवार को गोवा से उड़ान भरने वाली फ्लाइट घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी थी और उसे मुंबई एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया था। चूंकि गोवा में उड़ान में पहले ही काफी देरी हो चुकी थी, ऐसे में यात्री पहले से ही नाराज थे।

विज्ञापन
IndiGo, Mumbai airport get Centre's notice over passengers eating on tarmac
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रनवे पर बैठकर कुछ लोग खाते और आराम करते नजर आए थे। अब इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद संज्ञान लिया है। उन्होंने इंडिगो और मुंबई हवाई अड्डे को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। 

विज्ञापन


कारण नोटिस जारी
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल आधी रात में सभी मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद, MoCA के नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने इंडिगो और मुंबई हवाई अड्डे को कारण बताओ नोटिस जारी किए। इन नोटिसों का जवाब आज ही देना है। अगर दिए गए समय में जवाब नहीं दिया जाएगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रोटोकॉल के अनुसार नोटिस का जवाब देंगे
इंडिगो ने नोटिस मिलने पर कहा कि इंडिगो को कारण बताओ नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसे इस साल 14 जनवरी को मुंबई डायवर्ट किया गया था। इंडिगो ने इस मामले को हल करने के लिए पहले ही एक आंतरिक जांच शुरू कर दी है और प्रोटोकॉल के अनुसार नोटिस का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल, रविवार को गोवा से उड़ान भरने वाली फ्लाइट घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी थी और उसे मुंबई एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया था। चूंकि गोवा में उड़ान में पहले ही काफी देरी हो चुकी थी, ऐसे में यात्री पहले से ही नाराज थे और जब विमान को गोवा में उतार दिया गया तो वे भड़क गए और विमान से उतरने के बाद उन्होंने रनवे छोड़ने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं यात्रियों ने विरोध जताते हुए वहीं बैठकर खाना-खाना भी शुरू कर दिया था। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था
 

मुंबई हवाईअड्डे के अधिकारी ने दी थी जानकारी
मुंबई हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण इंडिगो की उड़ान 6ई 2195 (गोवा से दिल्ली) का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था। इसके बाद सीआईएसएफ क्यूआरटी के समन्वय से हवाईअड्डा संचालक ने यात्रियों को सुरक्षा क्षेत्र में घेर लिया। यात्रियों ने एयरलाइन कोच में चढ़ने और टर्मिनल भवन की ओर जाने से इनकार कर दिया था।  गौरतलब है कि यात्रियों को हवाई अड्डे रनवे पर रहने की अनुमति नहीं है और यह घटना स्पष्ट रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन था। घटना पर की गई कार्रवाई के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।


कम दृश्यता के कारण मुंबई की ओर मोड़ी गई उड़ान
इसको लेकर इंडिगो ने कहा था, हम रविवार को गोवा से दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ान संख्या 6E2195 से जुड़ी घटना से अवगत हैं। दिल्ली में कम दृश्यता की स्थिति के कारण उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था। हम ईमानदारी से अपने ग्राहकों से माफी मांगते हैं। हम इस मामले को देख रहे हैं। 

यात्री ने को पायलट पर किया था हमला
इससे पहले, इंडिगो की नई दिल्ली-गोवा उड़ान में एक यात्री ने रविवार को सह-पायलट पर हमला कर दिया था। यात्री उड़ान में देरी से भड़क गया था। एक दिन बाद एयरलाइन ने इस घटना को लेकर अपना बयान जारी किया है। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि रविवार को एक यात्री ने उड़ान संख्या 6E 2175 में देरी की घोषणा के दौरान हमारे 'फर्स्ट ऑफिसर' पर हमला किया। प्रोटोकॉल के मुताबिक ग्राहक को अनियंत्रित घोषित किया गया और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया। इस घटना में उचित कार्रवाई करने और यात्री को 'नो फ्लाई लिस्ट' में शामिल करने के लिए मामले को एक स्वतंत्र आंतरिक समिति के पास भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed