फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo left 14 passengers waiting and departs early from Goa before its scheduling time

14 यात्रियों को छोड़कर 25 मिनट पहले ही इंडिगो फ्लाइट ने भरी उड़ान

Tue, 16 Jan 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Tue, 16 Jan 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
IndiGo left 14 passengers waiting and departs early from Goa before its scheduling time
इंडिगो एयरलाइन

गोवा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट ने 14 यात्रियों को छोड़कर नियत समय से 25 मिनट पहले उड़ान भर ली। यह घटना सोमवार की है। इससे परेशान यात्रियों का आरोप है कि बिना किसी घोषणा के तय समय से पहले ही फ्लाइट ने उड़ान भर ली थी। हालांकि इंडिगो के प्रवक्ता ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि एयरलाइन ने यात्रियों से गेट पर रिपोर्ट करने के लिए कई बार अनाउंसमेंट की लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


यात्रियों के अनुसार इंडिगो फ्लाइट 6ई 259 ने कल रात को अपने तय समय 10.50 से 25 मिनट पहले ही उड़ान भर ली थी। इन सभी यात्रियों के पास बोर्डिंग पास मौजूद थे और सभी फ्लाइट बोर्ड करने का इंतजार कर रहे थे मगर वे एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रह गए। फ्लाइट को रात के 12.05 बजे हैदराबाद में लैंड करना था लेकिन यह 11.40 पर ही लैंड हो गई। इंडिगो प्रवक्ता का कहना है कि यात्रियों ने गेट पर रिपोर्ट नहीं की। उन्होंने कहा- बोर्डिंग गेट 10.25 पर बंद हो गया था जबकि ये यात्री 10.33 पर वहां पहुंचे थे। इंडिगो स्टाफ ने एयरपोर्ट पर उन्हें ढूंढने की कोशिश की और कई बार अनाउंसमेंट करवाई। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने आगे कहा- स्टाफ ने यात्रियों को उनके द्वारा दिए गए नंबरों पर फोन किया लेकिन वो उनके ट्रैवल एजेंट थॉमस कुक का नंबर निकला। जिन्होंने हमें उनके नंबर देने से मना कर दिया लेकिन यात्रियों को इस बात की सूचना देने का वादा किया। बहुत से यात्री एयरलाइन द्वारा किए गए प्रयासों के साक्षी हैं। हमारी कोई गलती ना होने के बावजूद भी इंडिगो ने उन्हें मुफ्त में सुबह की फ्लाइट उपलब्ध करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed