फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo flight returns to Kolkata due to closure of Ahmedabad airport after crash News In Hindi

Plane Crash: हादसे के बाद कोलकाता से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट लौटी, विमान में सवार थे 179 यात्री

Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
सार

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे के बाद कोलकाता से अहमदाबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-318 को वापस लौटाया गया। फ्लाइट में 179 यात्री थे। रनवे बंद होने से एक और उड़ान रद्द करनी पड़ी। हादसे के चलते देशभर में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
IndiGo flight returns to Kolkata due to closure of Ahmedabad airport after crash News In Hindi
इंडियो विमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही पलों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद देशभर में दुख का माहौल है। इसी बीच अनियंत्रित होती स्थिति को देखते हुए इंडिगो की फ्लाइट 6E-318, जो दोपहर 1:49 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रवाना हुई थी, अहमदाबाद एयरपोर्ट बंद होने के कारण उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद दोपहर 2:50 बजे कोलकाता लौट आई। इस फ्लाइट में 179 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

इस मामले में कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक प्रवात रंजन ने बताया कि हादसे के समय कोलकाता से अहमदाबाद के लिए एक और फ्लाइट 6E-318 रवाना हो चुकी थी, लेकिन रनवे बंद होने की वजह से उसे रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- AI Plane Crash: विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय समिति गठित; जांच में मदद के लिए ब्रिटिश एजेंसी की टीम भारत रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल और कॉलेज परिसर में गिरी विमान
बता दें कि अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनागस्त हो गई। इसी बीच विमान शहर के सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज के परिसर में गिरा और आग की लपटों में घिर गया। फलस्वरूप इस हादसे में 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से अब तक केवल एक जीवित बचने की पुष्टि हुई है, जबकि मृतकों की आधिकारिक संख्या अभी सामने नहीं आई। 

ये भी पढ़ें:- Amit Shah: गृह मंत्री बोले- किसी को बचाने का कोई मौका नहीं था, DNA जांच के बाद मृतकों की संख्या स्पष्ट होगी

इंडिगो ने जारी किया दिशा निर्देश
इसके अलावा,फ्लाइट 6E-292, जो शाम 4:10 बजे रवाना होनी थी, वह शाम 6:13 बजे रवाना हुई। वहीं, फ्लाइट 6E-961 को रात 9:30 बजे के बाद रवाना किया जाना था। अहमदाबाद से कोलकाता आने वाली फ्लाइट 6E-6556 को रद्द कर दिया गया। मामले में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई ) के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर तक अहमदाबाद से आने वाली सभी उड़ानें सामान्य थीं, लेकिन हादसे के बाद रनवे बंद होने से उड़ानों पर असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed