फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to set up panel to strength aviation safety following Air India plane crash Know updates

AI Plane Crash: विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय समिति गठित; जांच में मदद के लिए ब्रिटिश एजेंसी की टीम भारत रवाना

Fri, 13 Jun 2025 12:37 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 13 Jun 2025 12:37 AM IST
सार

एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार विमानन सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर रही है। वहीं, अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में मदद के लिए ब्रिटेन ने अपनी टीम भारत रवाना कर दी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने खुद यह जानकारी दी। स्टार्मर ने कहा, जांच जारी है और हमने भी अपनी एक टीम मदद के लिए भेजी है।

विज्ञापन
Govt to set up panel to strength aviation safety following Air India plane crash Know updates
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एअर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार एक उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी। नागरिक विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) की ओर से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की ओर से औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में मदद के लिए ब्रिटेन ने अपनी टीम भारत रवाना कर दी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने खुद यह जानकारी दी।

विज्ञापन


केंद्र गठित करेगी समिति
इससे पहले, नायडू ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और हालात की जानकारी ली। उन्होंनें सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, सरकार विस्तार जांच करने के लिए विभिन्न विशेषज्ञों वाली एक उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी। समिति विमानन सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन


जांच में सहायता के लिए ब्रिटिश एजेंसी की टीम भारत रवाना : स्टार्मर
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में मदद के लिए ब्रिटेन ने अपनी टीम भारत रवाना कर दी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने खुद यह जानकारी दी। स्टार्मर ने कहा, जांच जारी है और हमने भी अपनी एक टीम मदद के लिए भेजी है। विदेश मंत्री डेविड लेमी इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। जैसे ही हमें और जानकारी मिलेगी हम आपको सूचित करेंगे। अभी हम यही बता सकते हैं कि तथ्यों को जुटाने के लिए हम भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। स्टार्मर ने कहा, मैं हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों, दोस्तों से अपील करता हूं कि किसी भी जानकारी के लिए विदेश विभाग से संपर्क करें। इससे पहले स्टार्मर ने एक वीडियो संदेश जारी कर घटना पर दुख जताया था। उन्होंने कहा कि भारत से आ रही तस्वीरें और खबरें हृदयविदारक हैं और पूरे देश से मैं कहना चाहता हूं कि इसके पीड़ितों के साथ मेरी संवेदना है। इसमें ब्रिटिश और भारतीय परिवार प्रभावित हुए हैं और हम उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएआईबी ब्रिटेन ने की मदद की पेशकश
इससे पहले विमान दुर्घटना की जांच करने वाली ब्रिटिश एजेंसी ने जानकारी दी थी कि वह विमान हादसे की जांच करने वाली भारतीय टीम की मदद करने के लिए अपनी टीम भेजेगी। ब्रिटेन की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एएआईबी) ने कहा कि उसने भारत की एएआईबी जांच के लिए औपचारिक रूप से अपनी सहायता की पेशकश की है। एजेंसी ने कहा कि विमान हादसे की जांच में उसके पास विशेषज्ञ हैं। भारत के साथ मिलकर एजेंसी जांच को अंजाम पहुंचाएगी। एएआईबी ने कहा, हम भारतीय नेतृत्व वाली जांच दल का सहयोग करेंगे। हमारी संवेदनाएं इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। विमान में 53 ब्रिटिश नागरिक भी मारे गए हैं।  

यह भी पढ़ें - Ahmedabad Plane Crash Photos: हादसे के बाद विचलित कर रहा मंजर, देखिए एअर इंडिया विमान हादसे की भयावह तस्वीरें


ब्रिटेन ने दिल्ली और लंदन में आपात टीम का गठन किया 
ब्रिटेन ने अहमदाबाद विमान हादसे में पीड़ित लोगों के परिवारों की सहायता के लिए दिल्ली और लंदन में आपात टीम का गठन किया है। ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने बृहस्पतिवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में में यह जानकारी दी। लैमी ने कहा कि विमान में 50 से ज्यादा ब्रिटिश नागरिक भी सवार थे, जिनके बचने की उम्मीद नहीं है। लैमी ने सांसदों से कहा, मुझे यकीन है कि पूरे सदन की संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जो भारत में हुई दुखद विमान दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि ब्रिटिश नागरिक भी इस विमान पर सवार थे। मैं पुष्टि करता हूं कि एफसीडीओ (विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय) स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर ब्रिटिश नागरिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए जुट गए हैं। हमने दिल्ली और लंदन दोनों जगहों पर एक आपात टीम का गठन कर दिया है। लैमी से पहले हाउस ऑफ कॉमन्स की नेता लूसी पॉवेल ने दिन की कार्यवाही की शुरुआत करते हुए संसद को अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में जानकारी दी थी।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में 265 लोगों की मौत
अहमदाबाद में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान की भीषण दुर्घटना के बाद शहर के सिविल अस्पताल में 265 शव लाए गए हैं। पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने बताया, 'हमें मिले संदेश के अनुसार 265 शव अस्पताल पहुंच चुके हैं।' बता दें कि, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद मेघाणीनगर क्षेत्र में बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के आवासीय क्वार्टरों में दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ घंटों बाद तक मृतकों की आधिकारिक संख्या की जानकारी नहीं दी गई। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शाम को पहले कहा कि जलते हुए ईंधन के कारण दुर्घटनाग्रस्त विमान के अंदर का तापमान इतना अधिक था कि किसी के बचने की कोई संभावना नहीं थी। अमित शाह ने कहा, 'मृतकों की संख्या डीएनए जांच और पीड़ितों की पहचान के बाद अधिकारियों द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।' उन्होंने कहा कि एक यात्री बच गया।
 


इसे भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत मैसी के कजिन का निधन, फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर थे क्लाइव कुंदर  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed