फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indigo flight emergency landing in assam guwahati international airport union minister was travelling

Assam: डिब्रूगढ़ जा रहे विमान की गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री थे सवार

Sun, 04 Jun 2023 12:32 PM IST
नितिन गौतम एन अर्जुन, गुवाहाटी
एन अर्जुन, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 PM IST
सार

विधायक फूकन ने कहा, गुवाहाटी से चले अभी करीब 15 मिनट ही हुए होंगे कि विमान को अचनाक गुवाहाटी वापल ले जाने की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई है। 

विज्ञापन
indigo flight emergency landing in assam guwahati international airport union minister was travelling
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो की उड़ान में तकनीकी खराबी आने के बाद रविवार सुबह असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फूकन और दुनियाजान के विधायक तेरश ग्वाला भी सवार थे। विधायक फूकन ने कहा कि सभी यात्री गुवाहाटी में हैं। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक सुबह गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रहे इंडिगो के विमान संख्या संख्या 6E2652 को अचानक रास्ते से ही वापस गुवाहाटी ले जाया गया और वहां पर आपात लैंडिग कराई गई। इस विमान में अन्य यात्रियों के अलावा भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी विमान संख्या 6E2652 में सवार थे। इसके अलावा असम के डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फूकन और दुनियाजान के विधायक तेरश ग्वाला भी मौजूद थे।
विज्ञापन


विमान को वापस गुवाहाटी में उतारा गया
इस घटना की पुष्टि करते हुए विधायक फूकन ने कहा, गुवाहाटी से चले अभी करीब 15 मिनट ही हुए होंगे कि विमान को अचनाक गुवाहाटी वापल ले जाने की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई है। उन्होंने बताया कि हम सभी गुवाहाटी में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, अब सभी यात्री यहां पर परेशान हैं। अभी तक किसी को पता नहीं चल पा रहा है कि उनको कब तक डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा। अभी तक किसी तरह की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed