फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo extends cancellation of Tbilisi Almaty Baku Tashkent flights till March 28 Iran airspace mymbai airport

IndiGo: ईरान के इन चार शहरों के लिए इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 28 मार्च तक रद्द, जानें फैसले की वजह

Mon, 16 Feb 2026 11:52 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 16 Feb 2026 11:52 PM IST
सार

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर तमाम एयरलाइंस ने ईरानी एयरस्पेस से दूरी बना रखी है। ये एयरलाइंस अब ईरानी एयरस्पेस की जगह वैकल्पिक मार्गों से अपनी लंबी दूरी की उड़ानें संचालित कर रही हैं।

विज्ञापन
IndiGo extends cancellation of Tbilisi Almaty Baku Tashkent flights till March 28 Iran airspace mymbai airport
इंडिगो - फोटो : X-@IndiGo6E

विस्तार

विमानन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को घोषणा की कि ईरान और उससे जुड़े हवाई क्षेत्र में जारी परिस्थितियों के कारण त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन अब 28 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले इन सेवाओं को 28 फरवरी तक रद्द किया गया था।
विज्ञापन


एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में कहा कि क्षेत्रीय हालात को देखते हुए इन चार शहरों के लिए उड़ानें प्रभावित रहेंगी। कंपनी के अनुसार यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही असुविधा कम करने के लिए उड़ान कार्यक्रम की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: अजित पवार के निधन के बाद 75 शिक्षण संस्थानों को दिया गया अल्पसंख्यक का दर्जा? CM ने लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी एयरस्पेस का इस्तेमाल किया बंद
इंडिगो और एयर इंडिया ने ईरानी हवाई क्षेत्र का उपयोग बंद कर वैकल्पिक मार्गों से अपनी लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करनी शुरू कर दी हैं। इससे पहले 4 फरवरी को इंडिगो ने जानकारी दी थी कि वह लीज पर लिए गए ड्रीमलाइनर विमानों से संचालित लंबी दूरी की उड़ानों में बदलाव करेगी। कोपेनहेगन के लिए सेवाएं 17 फरवरी से निलंबित की जाएंगी, जबकि दिल्ली-लंदन हीथ्रो और दिल्ली-मैनचेस्टर मार्गों पर उड़ानों की संख्या घटाई जाएगी।

एयरलाइन ने कहा था कि बदलते हवाई क्षेत्र प्रतिबंध, भारत और विदेशों के हवाई अड्डों पर भीड़ व भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण परिचालन पर दबाव पड़ा है, जिससे 787-9 विमानों के शेड्यूल पर असर हुआ है।


ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अभिनेत्री तृशा पर की टिप्पणी, विवाद बढ़ा तो कुछ ही घंटो में मांगी माफी

मुंबई हवाई अड्डे पर कार्गो संचालन का अस्थायी निलंबन
वैश्विक एयरलाइंस संस्था आईएटीए ने सोमवार को मुंबई हवाई अड्डे की उस योजना पर चिंता व्यक्त की, जिसके तहत बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए इस साल अगस्त से हवाई अड्डे पर मालवाहक विमानों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा। 

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने कहा कि उसने इस साल जनवरी में अदानी समूह द्वारा संचालित मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के साथ इस मामले को उठाया था और स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed