फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo Airlines will lay of 10 percent of its workforce

एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो का सख्त फैसला, 10 फीसदी कर्मचारियों की करेगी छंटनी

Mon, 20 Jul 2020 07:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 20 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Indigo Airlines will lay of 10 percent of its workforce
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया द्वारा अपने कर्मियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजने के फैसले के बाद अब इंडिगो ने भी वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए कर्मियों की छंटनी करने का निर्णय लिया है। इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ रॉन्जय दत्ता ने बताया कि कंपनी अपने कार्यबल के 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन से एयरलाइंस कंपनियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। 

विज्ञापन


देश में 25 मार्च को लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी और इससे पहले ही 23 मार्च को सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई यात्रा सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। 25 मई से घरेलू हवाई यात्रा सेवा शुरू कर दी गई थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा अभी भी बहाल नहीं हो पाई है। बीते दिनों नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल (वाणिज्यिक) उड़ानों पर लगी रोक को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया था।  

विज्ञापन

कर्मियों को बिना वेतन अवकाश पर भेज रही है एयर इंडिया 

वहीं, एयर इंडिया ने बीते दिनों कहा था कि उसकी वित्तीय स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण स्थिति में है, ऐसे में कंपनी अपने कर्मचारियों को पांच साल के लिए बिना वेतन अवकाश (एलडब्ल्यूपी) पर भेजने का फैसला किया है। एयर इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया था कि यह योजना मुख्य रूप से ‘स्वैच्छिक आधार’ पर कर्मचारियों को एलडब्ल्यूपी पर भेजने से संबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया ने मंगलवार को आंतरिक आदेश जारी कर सभी विभागीय प्रमुखों तथा क्षेत्रीय निदेशकों से इस योजना के लिए कर्मचारियों की पहचान करने को कहा था। कर्मचारियों की पहचान दक्षता, स्वास्थ्य और अतिरिक्त संख्या के हिसाब से की जानी है। छांटे गए कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से पांच साल के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेजा जाएगा। कंपनी ने कहा था कि एयरलाइन अपने परिचालन को कायम रखने के लिए कई पहल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed