फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indias Techade Chips for Viksit Bharat PM Modi lay foundation stone of three semiconductor facilities

India's Techade: आज तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, कार्यक्रम में संबोधन भी होगा

Wed, 13 Mar 2024 06:40 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 13 Mar 2024 06:40 AM IST
सार

इन परियोजनाओं से सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम मजबूत होगा। ये इकाइयां सेमीकंडक्टर उद्योग में हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी और साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार आदि जैसे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देंगी। 

विज्ञापन
Indias Techade Chips for Viksit Bharat PM Modi lay foundation stone of three semiconductor facilities
PM Modi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के दौरान करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत ये सुविधाएं गुजरात के धोलेरा, साणंद और असम के मोरीगांव में स्थापित की जाएंगी। इस अवसर पर वह देशभर के युवाओं को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में 1814 संस्थानों के छात्र भाग लेंगे, जिनमें केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, आईआईएसईआर, आईआईएससी और अन्य शीर्ष संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें, भारत को सेमीकंडक्टर उद्योग में अग्रणी बनाने के लिए सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई के लिए केंद्र सरकार ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन की स्थापना की है। इन परियोजनाओं से सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम मजबूत होगा। ये इकाइयां सेमीकंडक्टर उद्योग में हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार आदि जैसे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देंगी।
विज्ञापन


धोलेरा में स्थापित होगा देश का पहला वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब
भारत में सेमीकंडक्टर फैब्स की स्थापना के लिए संशोधित योजना के तहत धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) में सेमीकंडक्टर निर्माण सुविधा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) द्वारा स्थापित की जाएगी। यह देश का पहला वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब होगा, इस परियोजना पर 91,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के मोरीगांव में आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (OSAT) सुविधा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) द्वारा सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) के लिए संशोधित योजना के तहत स्थापित की जाएगी। इस पर कुल निवेश लगभग 27,000 करोड़ रुपये का होगा। इसी तरह सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा साणंद में आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (OSAT) सुविधा स्थापित की जाएगी। इस पर कुल निवेश लगभग 7,500 करोड़ रुपये होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed